{"_id":"5fd5282e8ebc3e3d723f8167","slug":"will-prepare-for-up-board-exam-with-model-papers-meerut-news-mrt515325663","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल पेपरों से कराएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल पेपरों से कराएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को शिक्षक मॉडल पेपर के जरिए भी तैयारी कराएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों के प्रमुख विषयों के शिक्षकों को इसके लिए निर्देश देने की तैयारी चल रही है। इसके तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल में मॉडल पेपर उपलब्ध होंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों को बोर्ड परीक्षार्थियों को विशेष तैयारी कराए जाने की तैयारी है। इस बार बोर्ड परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन कराई गई है। स्कूल खुले, मगर सब विद्यार्थी नहीं पहुंच सके। स्कूल खुलने के बाद ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान तैयार किए गए पाठ्यक्रम का सबसे पहले दोहराव किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों की ओर से गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और कॉमर्स सहित अन्य प्राथमिक विषयों के मॉडल पेपर बनाकर छात्र-छात्राओं को तैयारी कराई जाएगी। इन पेपरों को हल भी कराया जाएगा। साथ ही अगर छात्र छात्राएं किसी प्रश्न को हल करते समय गलतियां कर रहे हैं तो उनकी गलतियों में सुधार भी कराया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए तैयारी जिले में शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बारे में अभिभावकों को भी लगातार जानकारी दी जाएगी। इस बार दोनों परीक्षाओं के लिए 84 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।