फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wild life crime will restrict

वाइल्ड लाइफ क्राइम पर लगेगी रोक, विभाग होंगे जागरूक  

Sat, 13 May 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 13 May 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
wild life crime will restrict
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वाइल्ड लाइफ क्राइम पर रोक लगाने के लिए वन्य जीवों से संबंधित जानकारी के प्रति कई विभागों को जागरूक किया जाएगा। लखनऊ के बाद अब मेरठ में वन विभाग वकॅशॉप कराने जा रहा है। जून में आयोजन हो सकता है। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो वर्कशॉप को वन विभाग के साथ मिलकर कर रहा है। वन्य जीव के अवशेषों की तस्करी को लेकर कई विभागों के संयुक्त रूप से काम करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


शासन ने वाइल्ड लाइफ क्राइम को कंट्रोल करने के लिए विभागों के संयुक्त रूप से काम करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया है। इस क्रम में लखनऊ में एक वर्कशॉप हो चुकी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में वर्कशॉप में होने जा रही है। अहम बात यह है कि इस बीच मेरठ के सिविल लाइन इलाके में शूटर प्रशांत विश्नोई का केस सामने आ गया। प्रशांत के घर पर वन्य जीवों के अवशेष, अवैध हथियार और दो लाख कारतूस बरामद हुए। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो इस केस की जांच कर रही है। मेरठ जोन के मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार का कहना है कस्टम, एक्साइज, पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोगों को मिलाकर एक वकॅशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें वाइल्ड लाइफ एक्ट के बारे में बताने के अलावा शेड्यूल एक, दो और तीन के जानवरों के बारे में बताया जाएगा। जानवर को मारना और उसके अवशेष को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना अपराध है। कोई भी इनपुट मिलने पर विभाग एक-दूसरे को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed