फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife's lover collided on the way, fight on the highway

Meerut News: रास्ते में टकराया पत्नी का प्रेमी, हाईवे पर मारपीट

Thu, 06 Jul 2023 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Wife's lover collided on the way, fight on the highway
दौराला। मायके से पत्नी को अपने घर ले जाने के दौरान हाईवे पर पत्नी का प्रेमी टकरा गया। प्रेमी व विवाहिता के पति में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। विवाहिता का पति सकौती चौकी पर तहरीर देने जाने लगा तो फिर से प्रेमी उससे टकरा गया और दोबारा मारपीट हुई। विवाहिता के पति ने अंगूठी लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच में मामला मारपीट का निकला।
विज्ञापन

थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी आठ दिन पहले दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। उसकी पत्नी मायके आई हुई थी। बुधवार को युवक अपनी पत्नी को ससुराल से बाइक पर लेकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान हाईवे पर पत्नी का प्रेमी उससे टकरा गया और दोनों में जमकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वहां, से युवक अपनी पत्नी को लेकर सकौती चौकी जाने लगा। रास्ते में फिर से प्रेमी उससे टकरा गया और दोबारा मारपीट शुरू हो गई। इस पर विवाहिता के पति ने पुलिस को अंगूठी लूटे जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जांच की तो मामला मारपीट का निकला। इसके बाद युवक बिना तहरीर दिए ही पत्नी को लेकर अपने गांव लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed