फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife was murdered for opposing love affair in Kithor

किठौर में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर की थी पत्नी की हत्या

Sat, 17 Jul 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Wife was murdered for opposing love affair in Kithor
किठौर में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन

किठौर। पांच दिन पूर्व नंगला सलेमपुर में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके पति ने ही प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर गला दबाकर की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि नंगला सलेमपुर निवासी चांद खां पुत्र रईस गांव की ही युवती से एकतरफा प्यार करता था। जिसका चांद की पत्नी इमराना को पता चल गया था। वह इसका विरोध करती थी। इसे लेकर काफी दिनों से दोनों में विवाद चल रहा था। चांद खां ने अपनी पत्नी की हत्या का प्लान बनाया। पांच दिन पूर्व सोमवार को वह पत्नी को बहकाकर बाइक पर दवा दिलाने के बहाने घर से निकला। राधना-नंगला सलेमपुर मार्ग पर बुंदू के गन्ने के खेत के पास बाइक गिरा दी। जिसके बाद चांद खां पत्नी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां अपने हाथों से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। शक होने पर पुलिस ने आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या का पूरा राज उगल दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को हत्यारोपी पति चांद खां ने किठौर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पत्नी इमराना राधना निवासी डॉक्टर के यहां दवाई लेने की कहकर घर से गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर तलाश की तो उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed