फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wife tries to beat her husband with a flip flop in police station in Meerut

दिन भर चला हंगामा : मेरठ काॅलेज के प्रोफेसर पर पत्नी ने थाने में उठाई चप्पल, ये थी विवाद की जड़

Sat, 19 Jun 2021 11:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Jun 2021 11:46 PM IST
सार

महिला की शिकायत पर शुक्रवार रात मेडिकल पुलिस प्रोफेसर को थाने लाई। पति और पत्नी के बीच पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

विज्ञापन
wife tries to beat her husband with a flip flop in police station in Meerut
मेरठ कॉलेज मेरठ

विस्तार

मेरठ मेडिकल थाने में शनिवार को मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर को पत्नी ने चप्पल से पीटने का प्रयास कर दिया। दिनभर पति व पत्नी के बीच हंगामा चलता रहा। पुलिस वहां पर तमाशबीन बनी रही। पुलिस ने बताया है कि पत्नी ने प्रोफेसर पर मारपीट के कई मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


मेरठ कॉलेज के एक प्रोफेसर का पत्नी के साथ छह साल से विवाद चल रहा है। पत्नी का आरोप है कि प्रोफेसर उसे जरूरी खर्च भी नहीं देता है। इसके चलते वह और उसकी बेटी परेशान हैं। उसके साथ कई बार प्रोफेसर पति मारपीट कर चुका है। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर शुक्रवार रात मेडिकल पुलिस प्रोफेसर को थाने लाई। पति और पत्नी के बीच पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने कॉलेज के प्रोफेसरों के कहने से रात में प्रोफेसर को छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को महिला ने थाने में आकर प्रोफेसर पर कार्रवाई करने की मांग करते फिर हंगामा किया। दो घंटे बाद प्रोफेसर थाने में पहुंचे। यहां दोनों में विवाद हो गया।


इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि महिला ने चप्पल निकाली और पति को पीटने का प्रयास किया। प्रोफेसर के साथ आए कई लोगों ने महिला को शांत किया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed