Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife Storms Sugarcane Office in Meerut, Beats Husband and His Girlfriend; Video Goes Viral

Meerut: गन्ना समिति कार्यालय में घुसी पत्नी, पति और उसकी प्रेमिका को जमकर पीटा; दनादन की थप्पड़ों की बरसात

Tue, 24 Jun 2025 05:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 24 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में गन्ना समिति कार्यालय के अंदर एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। प्रेम संबंधों से परेशान महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस में शिकायत दर्ज।

विज्ञापन
Wife Storms Sugarcane Office in Meerut, Beats Husband and His Girlfriend; Video Goes Viral
मारपीट करती पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र स्थित गन्ना समिति कार्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने दफ्तर के अंदर ही अपने पति और उसकी प्रेमिका पर हमला बोल दिया। पति और प्रेमिका दोनों समिति में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध बताया गया है।

विज्ञापन


महिला ने अचानक दफ्तर में घुसकर पति से सवाल-जवाब शुरू किए और बात बढ़ते ही लात-घूंसे और थप्पड़ों की बरसात हो गई। महिला ने पति की प्रेमिका को भी नहीं छोड़ा। दफ्तर के कर्मचारियों के सामने ही मारपीट होती रही, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पति की प्रतिक्रिया भी उतनी ही चौंकाने वाली रही। पत्नी पर हाथ उठाने से वह भी नहीं चूका। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, पति की शादी 16 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी का आरोप है कि वह काफी समय से पति के विवाहेत्तर संबंधों से परेशान थी और कई बार समझा चुकी थी, लेकिन पति ने संबंध खत्म नहीं किए।

पीड़िता ने पति और उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दफ्तर में मारपीट और सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने को लेकर भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed