फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife shot while not getting car in dowry, husband absconding

दहेज में कार न मिलने पर पत्नी को मारी गोली, पति फरार

Tue, 26 Sep 2017 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवबंद, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ देवबंद, सहारनपुर Updated Tue, 26 Sep 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Wife shot while not getting car in dowry, husband absconding
पत्नी को मारी गोली

सहारनपुर जिले के देवबंद में कार की मांग पूरी न करने से गुस्साए पति ने पत्नी को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली महिला के कंधे में लगी। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार है। 

विज्ञापन


सहारनपुर थाना देहात के गांव धानाखेड़ी निवासी अय्यूब की बेटी नर्गिस का निकाह करीब छह माह पूर्व क्षेत्र के गोपाली गांव निवासी दानिश के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने को लेकर उससे मारपीट की जाती थी। नर्गिस के भाई नदीम के मुताबिक बहनोई पिछले काफी दिन से बहन पर मायके से कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर पहले भी कई बार उनके बीच झगड़ा हो चुका है। 
विज्ञापन


आरोप है कि दानिश ने रविवार को फिर से अपनी मांग दोहराई जिस पर नर्गिस ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इससे इंकार कर दिया। इससे गुस्साए दानिश ने पत्नी पर  तमंचे से दो फायर कर दिए। कंधे पर गोली लगने से वह घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी दहशत में आ गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच दानिश वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नर्गिस को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed