{"_id":"594a9ec24f1c1baa548b4616","slug":"wife-raised-the-dangerous-step","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति ने बिल ज्यादा आने पर पंखे, कूलर, टीवी न चलाने की दी नसीहत, पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने बिल ज्यादा आने पर पंखे, कूलर, टीवी न चलाने की दी नसीहत, पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पति ने बिजली का बिल ज्यादा आने पर पत्नी को बिना मतलब पंखे, कूलर, टीवी आदि चलाने पर डांट दिया। इससे पत्नी इतना क्षुब्ध हुई कि फांसी लगाकर जान दे दी। जरा सी नासमझी से जहां हंसता खेलता परिवार उजड़ गया, वहीं बच्चों से मां का आंचल छिन गया। आत्महत्या का यह मामला क्षेत्र में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार शास्त्री कॉलोनी निवासी मिंटू पुत्र दयाराम दूध की डेरी चलाता है। वह मूल रुप से हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर का रहने वाला है। बुधवार सुबह वह किसी काम से बाहर गया था कि पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसकी पत्नी पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पति और कंकरखेड़ा पुलिस पहुंची तो देखा कि महिला का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा।

अब पति को पछतावा, बच्चों का बुरा हाल
पुलिस के सामने बिलखता पति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मिंटू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व मीटर रीडर ने घर आकर रीडिंग ली थी तो बिजली का बिल बहुत अधिक आया था। जिस पर उसने पत्नी पूनम को डांट दिया था कि बिना बात पंखे, कूलर, टीवी सहित अन्य बिजली के उपकरण न चलाए। इसी बात का वह बुरा मान गई। जिसके बाद हम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। लेकिन यह अंदेशा नहीं था कि वह फांसी लगाकर जान दे देगी। वरना वह उसे कभी नहीं डांटता। एसएसआई विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिंटू और पूनम की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दंपति के तीन बच्चे विक्रांत, प्रशांत व निशांत हैं। मां की मौत के बाद जहां पति सदमे में है तो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।