फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife murdered for second marriage, husband arrested

दूसरी शादी के लिए कर दी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered for second marriage, husband arrested
दूसरी शादी के लिए कर दी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

सरूरपुर। दो साल पहले दिल्ली निवासी युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक ने दूसरी शादी करने के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पति को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर किया है। विवाहिता पिछले पांच दिनों से लापता थी।
दिल्ली के मंडोली शाहदरा निवासी सिमरन (23) ने दो साल पहले आमिर पुत्र शाहिद से कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद से दोनों सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में मकान किराए पर लेक रह रहे थे। युवक के अन्य परिवार वाले पास के गांव जैनपुर में पनीर काक काम करते थे। कुछ दिनों बाद सिमरन ने अपनी मां शाबरी को बताया कि उसका पति उसे परेशान करता है, बार-बार दूसरी शादी करने की बात कहकर छोड़ने की धमकी देता है।
विज्ञापन

आखिरी बार 25 नवंबर को हुई थी बात
पीड़िता शाबरी ने पुलिस को बताया कि बेटी से उसकी आखिरी बार 25 नवंबर को बात हुई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके साथ ज्यादती कर रहा है, और दूसरी शादी करने पर उतारू है। उसके बाद उसका लगातार फोन बंद आ रहा था और हर्रा स्थित मकान पर भी ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद के खिलाफ दर्ज कराया केस
सहित चार आरोपियों ने हत्या कर शव को जैनपुर गांव के जंगल में दफना दिया। शनिवार को सरूरपुर थाने में विवाहिता सिमरन (23) की मां शाबपी बेगम पत्नी शरीफ थाना हर्ष नगर दिल्ली निवासी ने दामाद आमिर के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बोलेरो गाड़ी में ले जाते दिखे हत्यारोपी
जांच पड़ताल में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य मिले, जिसमें एक बोलेरो गाड़ी में विवाहिता को डालकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई थी। सर्विलांस की मदद से हत्यारोपी आमिर को रविवार की सुबह लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी से छुटकारा चाहता था आमिर
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हत्यारोपी आमिर पत्नी सिमरन से छुटकारा पाना चाहता था, जिससे दोनों में विवाद चला आ रहा था। इसी बात को लेकर 25 नवंबर को भी विवाद हुआ और दोनों में हाथापाई हुई थी। रात में सोते समय आमिर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गाड़ी में डालकर जैनपुर गांव के जंगल में दबा दिया। आमिर पुत्र शाहिद निवासी मंडोली दिल्ली, आरिज पुत्र मतीन निवासी नूरपुर थाना अतरौली जिला अलीगढ़, नसीम निवासी नूंह मेवात हरियाणा, बबलू निवासी बिनौली बागपत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed