फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife murdered by hitting with a frying pan

Meerut News: पत्नी की तवे से वार कर हत्या

Mon, 28 Oct 2024 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered by hitting with a frying pan
मृतका शहनाज का फाइल फोटो।
नकुड़(सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला जोगियान में खाना बनाने में देरी होने से गुस्साए पति ने तवे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद मौके से भाग रहे आरोपी पति को पकड़ने गए पड़ोसी पर भी तवे से वार कर घायल कर दिया। हालांकि इसके बाद लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला जोगियान निवासी इबने अली उर्फ इब्बन गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था, जो कुछ दिन पहले छोड़ दिया। रविवार दोपहर बाद अपनी पत्नी शहनाज (40) के साथ देर से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ गया कि इबने अली ने रसोई में रखा तवा उठाकर शहनाज के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। एक के बाद एक कई वार किए गए, जिससे शहनाज की मौके पर ही मौत हो गई। मां को मृत देखकर बेटी सोनम और आलिया ने शोर मचा दिया, जिस पर पड़ोसी वहां पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वहां से भाग रहे आरोपी इबने को पड़ोसी जमीर अहमद ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि बाद ने भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर सीओ एसएन वैभव पांडेय समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्राथमिक पूछताछ में आया कि शहनाज से खाना बनाने में देरी हो गई थी, जिस पर गुस्से में आकर आरोपी ने तवे से हमला कर दिया था।ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed