{"_id":"6ac478d231e705e446088fe5","slug":"wife-killed-husband-with-help-of-her-lover-in-meerut-body-buried-after-being-declared-a-case-of-heart-attack-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला; मेरठ कांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला; मेरठ कांड की कहानी
Tue, 06 Oct 2026 10:22 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:22 AM IST
सार
यूपी के मेरठ में एक और पति की हत्य का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने पति की मौत हार्ट अटैक बताई और शव दफना दिया। शरीर पर चोट के निशान दिखने से शक हुआ। इसके अलावा मोबाइल में प्रेमी और इलमा की बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा ने हार्ट अटैक से मौत की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने 29 सितंबर को मुजफ्फरनगर ले जाकर शव दफना दिया।
शव दफनाने के दौरान तालिब की गर्दन आदि पर चोट के निशान देखे। इसके चलते उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने इलमा पर दबाव बनाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

Trending Videos
कबूलनामे का वीडियो भी पुलिस को सौंपा। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। जाकिर कॉलोनी फतेहउल्लापुर रोड निवासी अकरम अली ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका चचेरा भाई तालिब राजमिस्त्री था।
विज्ञापन
उसकी शादी चार साल पहले अंजुम पैलेस के पास रहने वाले मोमिन की बेटी इलमा से हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है। 28 सितंबर की रात आठ बजे पड़ोसी इनाम ने उनके घर आकर सूचना दी कि तालिब की मृत्यु हो गई है।
अकरम तालिब के घर पहुंचा तो देखा कि इलमा ने शव को ढक रखा था। केवल चेहरा खुला हुआ था। अत्यधिक गर्मी होने के कारण शव को अगले दिन सुबह उनके मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव रसूलपुर दभेड़ी ले जाया गया। यहां शव को बर्फ पर रखा गया और दोपहर लगभग तीन बजे के बाद दफना दिया।
घर का सामान पैक करने लगी इलमा
तहरीर के अनुसार, कई लोगों ने शव की तस्वीरें ली थीं। इसमें तालिब के गले पर काला निशान दिखाई दिया। वहीं, इलमा का व्यवहार भी सामान्य नहीं था। वह घर के सामान को पैक करने में लगी थी।
तहरीर के अनुसार, कई लोगों ने शव की तस्वीरें ली थीं। इसमें तालिब के गले पर काला निशान दिखाई दिया। वहीं, इलमा का व्यवहार भी सामान्य नहीं था। वह घर के सामान को पैक करने में लगी थी।
अगले दिन रिश्तेदारों के आने पर इनाम ने बताया कि उसने इलमा को फतेहउल्लापुर रोड (60 फुटा) स्थित सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो के मालिक अमन के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पार्क व अन्य जगहों पर घूमते देखा था। इस बात की शिकायत उसने पहले भी तालिब से की थी।
मोबाइल में मिली अमन और इलमा की बातचीत की रिकॉर्डिंग
एक अक्तूबर को रिश्तेदारों ने इलमा से तालिब का मोबाइल मांगा तो उसने फोन न मिलने की बात कहकर उसे छिपाए रखा। दो अक्तूबर को जब अकरम, दिलदार और शारिक ने घर जाकर दोबारा तलाशी ली तो तालिब का फोन कपड़ों में छिपा मिला। मोबाइल की कॉल डिटेल और अमन व इलमा के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग चेक करने पर उनके संबंधों की पुष्टि हो गई।

बोली- मैंने पैर और दोस्त ने हाथ पकड़े, अमन ने दुपट्टे से गला दबाया
इलमा ने बताया कि तालिब उसे पीटता था। 28 सितंबर को भी उसका सिर दीवार पर मारा। उसने अमन को फोन कर बुलाया। अमन अपने दोस्त के साथ पहुंचा। तीनों ने तालिब को पीटा और जमीन पर गिरा दिया। इलमा, तालिब के दोनों पैर पकड़कर बैठ गई। दोस्त ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और अमन ने इलमा के दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

इस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इसके बाद इलमा का वीडियो मिला है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तालिब के शव को मंगलवार को कब्रिस्तान से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ले ली गई है। संग्राम सिंह, सीओ कोतवाली