फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wife dhamakee police fir patnee ko tejaab daalakar maarane kee dee dhamakee

मायके में तीन तलाक ओर तेजाब डालने की धमकी देकर फरार पति

Thu, 17 Dec 2020 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
wife dhamakee police fir patnee ko tejaab daalakar maarane kee dee dhamakee
पत्नी को तेजाब डालकर मारने की दी धमकी
विज्ञापन

मेरठ। मायके में रह रही पत्नी के घर पहुंचकर पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। महिला के परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है।
आरोप है कि बुधवार दोपहर एक बजे आमिर लिसाड़ी गेट स्थित समर गार्डन निवासी गुलनाज के घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। शोर शराबा सुनकर महिला को बचाने आए भाईयों को देखकर आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया और तेजाब डालकर मारने की धमकी देकर फरार हो गया। गुलनाज का आरोप है कि आमिर के किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध थे, वह उसी से शादी करना चाहता था। इसी लिए वह आए दिन मारपीट करता था। 15 दिन पूर्व भी उसने मारपीट की थी। तब से वह मायके में रह रही थी। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र समर गार्डन निवासी गुलनाज पुत्र एहसान की शादी तीन वर्ष पूर्व तारापुरी निवासी आमिर पुत्र जाकिर के साथ हुई थी। गुलनाज के परिवार वाले गुलनाज को लिसाड़ी गेट थाना लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed