{"_id":"6a5a56849e04539cce0bf1cb","slug":"wife-commits-murder-damini-along-with-her-lover-fed-her-husband-sleeping-pills-and-make-a-snake-bite-him-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने की हत्या: दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरे बुलाकर सांप से डसवा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने की हत्या: दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरे बुलाकर सांप से डसवा दिया
Fri, 17 Jul 2026 09:51 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:51 PM IST
सार
Meerut News: हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल कुमार की मौत का खुलासा पुलिस ने कुछ ही घंटे में कर दिया। पत्नी दामिनी ने अपने ही स्कूल की बस के कंडक्टर प्रेमी तुषार के साथ मिलकर अतुल की हत्या की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अतुल और दामिनी ने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
अतुल कुमार पंवार के साथ दामिनी भड़ाना। गिरफ्तार हत्यारोपी तुषार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हस्तिनापुर कस्बे की जे. ब्लॉक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह पत्नी दामिनी भड़ाना ने अपने प्रेमी बस चालक कोल्हा मवाना निवासी तुषार के साथ मिलकर पति निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार पंवार (32) की सांप से डसवाकर हत्या कर दी। तुषार ने अपने सपेरे दोस्त को बुलाकर घटना को अंजाम दिया। पत्नी, उसके प्रेमी और दोनों सपेरों उदय व सोनू को हस्तिनापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सपेरे हस्तिनापुर के रहने वाले हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी दामिनी और छह वर्षीय पुत्र मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे और कस्बे में एक निजी स्कूल का संचालन करते थे। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। पत्नी ने सांप बताकर घटना होने की बात पुलिस को बताई।
घटनास्थल पर मृतक के बिस्तर पर एक सांप मिला, जिसे बाद में मौजूद लोगों ने मार दिया। अतुल के हाथ और पैर पर सांप के दांत जैसे दो निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पूरी घटना की जानकारी की।

अतुल के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही बेटे की हत्या की है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की गई। उसके बाद पता चला कि अतुल के स्कूल में तुषार बस चालक है। उसका अतुल की पत्नी से प्रेम प्रसंग काफी समय से चला आ रहा है। दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया। सबसे पहले बाजार से नींद की गोलियां खरीदीं। खाने में नींद की गोलियां अतुल को दीं।
इसके बाद तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों उदाय व सोनू को बुलाया। रात को जब अतुल सो गए तब सांप से अतुल के हाथ और पैर पर कटवा दिया। बिस्तर पर सांप छोड़ने के बाद तुषार और सपेरे वहां से चले गए। पत्नी ने हत्या होने का नाटक किया। दामिनी और तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात सपेरों को भी पकड़ लिया गया।
फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
अतुल की हत्या के मामले में परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने घटना पर गहरा संदेह जताते हुए इसे हत्या की साजिश करार दिया। परिजनों की मांग पर सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए गए।

ऐसे रचा पत्नी ने पुलिस के सामने नाटक
पत्नी दामिनी ने अपने पर कोई शक न हो, इसलिए पुलिस और परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों के सामने पूरा नाटक रचा। दामिनी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी के कारण वह अपने बेटे के साथ कमरे से बाहर जाकर सो गई थी जबकि अतुल कमरे के अंदर ही सो रहे थे। शुक्रवार सुबह जब वह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत अवस्था में मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हालांकि कुछ देर बाद ही हत्या का मामला बताकर दामिनी और तुषार को पकड़ लिया। अतुल और दामिनी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दोनों मिलजुल कर कस्बे में स्कूल चला रहे थे।
ये भी देखें...
छात्रा हत्याकांड: फोरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि, केस में आएगा नया मोड़