फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife alleges... husband attempted to kill her after taking her to Vietnam.

Meerut News: पत्नी का आरोप...वियतनाम ले जाकर पति ने की हत्या की कोशिश

Fri, 03 Jul 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Wife alleges... husband attempted to kill her after taking her to Vietnam.
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र की विवाहिता सलोनी अरोड़ा ने पति आशीष पसरीचा, सास उषा पसरीचा, ससुर सोमी पसरीचा, शालू गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और वियतनाम ले जाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एसएसपी अविनाश पांडे के निर्देश पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित देवपुरी निवासी सलोनी अरोड़ा ने बताया कि उसकी शादी 4 जून 2025 को देहली गेट के शक्तिनगर निवासी आशीष पसरीचा से हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब एक माह बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि 16 अक्टूबर को जब उसके माता-पिता और दादा समझौते के लिए ससुराल पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई और उसी दौरान उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

सलोनी का आरोप है कि जून 2026 में पति उसे घूमने के लिए वियतनाम ले गया, जहां होटल में बेल्ट से मारपीट की गई, गला दबाया गया और भारी वस्तु से हमला किया गया। आरोप है कि गंभीर हालत में पति उसे होटल में छोड़कर चला गया। बाद में होटल स्टाफ की मदद से उसने वियतनाम के अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
भारत लौटने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होने पर 18 जून को नई दिल्ली के एक अस्पताल में जांच कराई। इसके बाद वह दोबारा ससुराल पहुंची, जहां आरोप है कि उसका मोबाइल छीनकर कमरे में बंद कर दिया गया। उसने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मायके ले गए। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed