फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife accuses husband of doing prostitution

पत्नी ने लगाया पति पर देह व्यापार कराने का आरोप

Fri, 19 Aug 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Wife accuses husband of doing prostitution
पत्नी ने लगाया पति पर देह व्यापार कराने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। नौकरी से निकाले जाने के बाद युवक की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। जिस वजह से उसे कर्ज लेना पड़ा। कर्जदारों का तकादा बढ़ने पर युवक के दोस्त ने उसे पत्नी से देह व्यापार कराने की सलाह दी। देर रात आरोपी व उसके दोस्त ने महिला के कमरे में एक ग्राहक भेजा। जिसे देखकर महिला ने शोर मचा दिया। देह व्यापार नहीं करने पर दंपती में कहासुनी हो गई। विवाहिता की पिटाई कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने एसएसपी से शिकायत की है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती की शादी दो साल पहले बुलंदशहर के अनूप नगर के रहने वाले युवक से हुई थी। युवक एक कंपनी में नौकरी करता था। दंपती के आठ माह का बेटा है। करीब चार माह पहले लापरवाही के चलते युवक को नौकरी से निकाल दिया गया। जिस वजह से उस पर चार से पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया। आरोप है कि कर्जदारों का तकादा बढ़ने पर आरोपी के दोस्त ने उसे पत्नी से देह व्यापार कराने की सलाह दी। दुस्साहस दिखाते हुए उन्होंने एक ग्राहक से पैसे वसूल कर विवाहिता के कमरे में भेज दिया। शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी घबरा गए और ग्राहक को वहां से भगा दिया। महिला ने बताया कि विरोध करने पर पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि घटना बुलंदशहर से जुड़ी है। पुलिस से घटना की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed