फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Widow woman's allegation of threatening Pradhan

Meerut News: विधवा महिला का प्रधान पर धमकी देने का आरोप

Sat, 08 Feb 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Widow woman's allegation of threatening Pradhan
रोहटा। गांव रोहटा में जबरन नाली बंद करने के मामले में विधवा महिला ने ग्राम प्रधान पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव रोहटा निवासी राजकली पत्नी राजसिंह ने तहरीर में बताया कि उसके घर के सामने के रास्ते पर दोनों तरफ नाली बनी हुई है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपनी तरफ की नाली पर मिट्टी डालकर बंद करा दिया है। इस कारण मोहल्ले के घरों से निकलने वाला पानी उसके घर के सामने भर जाता है। इस कारण उसे आने-जाने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि उसने कई बार ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत की, लेकिन उसने अनसुना कर दिया और धमकी दी। विधवा ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अब मारने-पीटने की धमकी दे रहा है। अपनी तरफ की नाली खोलने से मना कर दिया है। विरोध करने पर उसे धमकी दी जा रही है। जबकि नाली का पानी उसके घर के सामने भरने से उसे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed