{"_id":"677d732e0f4b83376d08731f","slug":"widening-of-haldaur-to-daranagar-ganj-road-approved-meerut-news-c-27-1-smrt1009-140164-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हल्दौर से दारानगर गंज मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हल्दौर से दारानगर गंज मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हल्दौर के बालकिशनपुर चौराहे से शुरू होकर फतेहपुर होते हुए दारानगर गंज तक जाने वाली सड़क अब महात्मा विदुर मार्ग कहलाएगी। इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर बजट जारी किया है।
अभी तक यह सड़क सिर्फ तीन मीटर चौड़ी थी, जो ग्रामीण संपर्क मार्ग कहलाती थी। इसकी श्रेणी बदलते हुए अन्य जिला मार्ग में तब्दील किया गया। साथ ही 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है।
इस सड़क के चौड़ीकरण पर 17 करोड़ रुपये की लागत आनी है। यह सड़क 50 से अधिक गांवों की लाइफ लाइन है और प्रमुख मार्ग से जोड़ती है। सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद इन गांव को राहत मिलेगी और सहूलियत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि यह सड़क दो स्टेट हाईवे को भी आपस में जोड़ती है। बिजनौर मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर बालकिशनपुर चौराहे से निकलकर यह सड़क दारानगर गंज में बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे पर जाकर मिलती है। गंज से विदुरकुटी भी पास ही है।