फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Who was the President of the Indian National Congress at the time of India's independence in 1947?

Meerut News: 1947 में भारत की स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

Mon, 06 Apr 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Who was the President of the Indian National Congress at the time of India's independence in 1947?
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रशिक्षक स्नातक शिक्षक कंप्यूटर विषय की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के 25 केंद्रों पर संपन्न हुई। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत कुल 11616 अभ्यर्थियों में से केवल 5063 ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन




इस प्रकार परीक्षा में मात्र 43.58 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हो पाए, जबकि 6553 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 30 सामान्य अध्ययन और 120 कंप्यूटर विषय से संबंधित थे। इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू थी। इतिहास व समसामयिक विषयों पर कई प्रश्न आए। उदाहरण के लिए, 1974 में भारत की स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे, यह प्रश्न भी पूछा गया।
विज्ञापन




अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि निगेटिव मार्किंग के कारण उन्हें कई प्रश्न छोड़ने पड़े। अभ्यर्थी गौरव ने कहा कि कई प्रश्नों ने उन्हें बुरी तरह से उलझा दिया। परमजीत कौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मामलों, इतिहास और साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रश्न आए थे। सलोनी ने बताया कि कंप्यूटर विषय के प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। अभ्यर्थियों ने साइबर सुरक्षा और मानव गुर्दे में पथरी जैसे विषयों पर भी प्रश्न आने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed