फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Where the Anti Romeo Squad is not known eve teasing or tampering in Muzaffarnagarcontinue

मुजफ्फरनगर: एंटी-रोमियो स्क्वायड कहां है, पता नहीं ! जिले में रोज हो रही छेड़छाड़ की घटनाएं

Tue, 11 Sep 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Sep 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Where the Anti Romeo Squad is not known eve teasing or tampering in Muzaffarnagarcontinue
छेड़छाड़ का शिकार हुई साइकिल सवार युवती - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर क्षेत्र में कुछ दिनों तक सक्रिय रहने के बाद एंटी रोमियो स्कवायड एक बार फिर कहीं लापता हो गई। बेखौफ शोहदे शहर की सड़कों पर खुलेआम उत्पात मचाने लगे हैं। शहर में प्रतिदिन छेड़छाड़ की दो वारदातें हो रही हैं। आलम यह है कि कई लोग बदनामी के डर मनचलों के खौफ से समस्याओं की शिकायत भी नहीं कर रहे हैं। जिले की कई छात्राओं ने शोहदों के डर से घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। देखें आखिर क्या है जिले का हाल:-
विज्ञापन

 

करीब एक माह पूर्व सरकुलर रोड स्थित जाट कॉलोनी समेत अन्य पाश एरिया में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई थीं। महिला पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वायड ने कार्रवाई शुरू की। जिसके चलते छेड़छाड़ की घटनाओं पर कुछ समय के लिए अंकुश लगा। हालांकि कुछ दिन बाद ही एंटी रोमियो स्क्वायड फिर लापता हो गया है। शोहदे एक बार फिर बेखौफ होकर शहर की सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं। शहर के साथ देहात क्षेत्र में भी छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। शहर में प्रतिदिन लगभग दो वारदात हो रही हैं। कुछ शिकायतें थाने में पहुंचतीं है। वहीं, कुछ लोग बदनामी के डर से शिकायत भी नहीं करते।  

जिले में छात्राआें और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की ताजा घटनाओं पर गौर करें तो ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जबकि यूपी सरकार महिलओं की सुरक्षा को लेकर बड़े दावे ठोकती है। यही नहीं पुलिस की एंटी रोमियों स्कवायड शहर में कहीं नजर नहीं आती, बल्कि यहां मनचले और शोहदे पूरी तरह सक्रिय होकर कॉलोनी से लेकर कॉलेज हर जगह छेड़छाड़  और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 
 
पिछले पांच दिन में ये हुईं वारदातें 
नई मंडी क्षेत्र में ट्यूशन से लौटती छात्रा के साथ स्कूटी सवार ने की छेड़छाड़ की गई। प्रेमपुरी स्थित कन्या पाठशाला के पास हुई छेड़छाड़ की घटना। योगेंद्रपुरी क्षेत्र में युवती के अपहरण का प्रयास किया गया। सुजड़ क्षेत्र में भी महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। आदर्श कॉलोनी में जाती छात्रा को साईकिल से जबरदस्ती गिराया और छेड़छाड़ की गई। छपार क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध में मारपीट हुई। मोहल्ला सुथराशाही में युवतियों के साथ छेड़छाड़ की गई। इसके अलावा तितावी क्षेत्र में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed