{"_id":"5b97c89d867a557f6a2a31f5","slug":"where-the-anti-romeo-squad-is-not-known-eve-teasing-or-tampering-in-muzaffarnagarcontinue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: एंटी-रोमियो स्क्वायड कहां है, पता नहीं ! जिले में रोज हो रही छेड़छाड़ की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: एंटी-रोमियो स्क्वायड कहां है, पता नहीं ! जिले में रोज हो रही छेड़छाड़ की घटनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 11 Sep 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का शिकार हुई साइकिल सवार युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर क्षेत्र में कुछ दिनों तक सक्रिय रहने के बाद एंटी रोमियो स्कवायड एक बार फिर कहीं लापता हो गई। बेखौफ शोहदे शहर की सड़कों पर खुलेआम उत्पात मचाने लगे हैं। शहर में प्रतिदिन छेड़छाड़ की दो वारदातें हो रही हैं। आलम यह है कि कई लोग बदनामी के डर मनचलों के खौफ से समस्याओं की शिकायत भी नहीं कर रहे हैं। जिले की कई छात्राओं ने शोहदों के डर से घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। देखें आखिर क्या है जिले का हाल:-
विज्ञापन
करीब एक माह पूर्व सरकुलर रोड स्थित जाट कॉलोनी समेत अन्य पाश एरिया में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई थीं। महिला पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वायड ने कार्रवाई शुरू की। जिसके चलते छेड़छाड़ की घटनाओं पर कुछ समय के लिए अंकुश लगा। हालांकि कुछ दिन बाद ही एंटी रोमियो स्क्वायड फिर लापता हो गया है। शोहदे एक बार फिर बेखौफ होकर शहर की सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं। शहर के साथ देहात क्षेत्र में भी छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। शहर में प्रतिदिन लगभग दो वारदात हो रही हैं। कुछ शिकायतें थाने में पहुंचतीं है। वहीं, कुछ लोग बदनामी के डर से शिकायत भी नहीं करते।
जिले में छात्राआें और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की ताजा घटनाओं पर गौर करें तो ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जबकि यूपी सरकार महिलओं की सुरक्षा को लेकर बड़े दावे ठोकती है। यही नहीं पुलिस की एंटी रोमियों स्कवायड शहर में कहीं नजर नहीं आती, बल्कि यहां मनचले और शोहदे पूरी तरह सक्रिय होकर कॉलोनी से लेकर कॉलेज हर जगह छेड़छाड़ और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
पिछले पांच दिन में ये हुईं वारदातें
नई मंडी क्षेत्र में ट्यूशन से लौटती छात्रा के साथ स्कूटी सवार ने की छेड़छाड़ की गई। प्रेमपुरी स्थित कन्या पाठशाला के पास हुई छेड़छाड़ की घटना। योगेंद्रपुरी क्षेत्र में युवती के अपहरण का प्रयास किया गया। सुजड़ क्षेत्र में भी महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। आदर्श कॉलोनी में जाती छात्रा को साईकिल से जबरदस्ती गिराया और छेड़छाड़ की गई। छपार क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध में मारपीट हुई। मोहल्ला सुथराशाही में युवतियों के साथ छेड़छाड़ की गई। इसके अलावा तितावी क्षेत्र में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/