फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Where should we go to sell paddy, there are no officers or arrangements at the purchasing centre

Meerut News: कहां बेचने जाएं धान, क्रय केंद्र पर अधिकारी है ना इंतजाम

Fri, 14 Nov 2025 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Where should we go to sell paddy, there are no officers or arrangements at the purchasing centre
धान क्रय केंद्र का बंद पड़ा गेट स्रोत संवाद
धान केंद्र पर प्रभारी या कर्मचारी गायब मिला
विज्ञापन

रविंद्र चौहान
हस्तिनापुर। सरकार द्वारा आरएफसी (खाद्य विभाग) द्वारा क्षेत्र के गांव गणेशपुर में सरकारी गोदाम पर किसानों का धान खरीदने के लिए धान क्रय केंद्र स्थापित किया गया था। शुक्रवार को मौके पर कोई केंद्र प्रभारी या कर्मचारी नहीं मिला। इस विभागीय लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
गांव गणेशपुर में स्थित खाद्य विभाग के सरकारी गोदाम पर धान क्रय केंद्र बनाया गया था। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे मौके पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। जब इस मामले में मौके पर ही खाद विभाग के डिप्टी आरएमओ रितेश सिंह से स्थिति की जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उनका एक अधिकारी यहां पर तैनात है। सुबह के समय उसने अपनी तैनाती भी क्रय केंद्र पर दिखाई है। इससे साफ है कि यहां पर तैनात अधिकारी अपनी तैनाती का फोटो विभागीय अधिकारी को भेजकर मौके से रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसे में धान खरीद पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय किसान धान बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। खरीदने वाले मौके पर नदारत हैं। इसी लापरवाही के कारण यहां पर तैनात विभागीय अधिकारी इस क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं कर पाए जिसका लक्ष्य अभी जीरो है। सीजन समाप्त होने वाला है लेकिन धान की खरीद न होना खाद्य विभाग के लिए गंभीर विषय है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



धान खरीद पर अव्यवस्था हावी

क्षेत्र के गांव गणेशपुर में खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते धान खरीद सत्र के दौरान हर बार अव्यवस्थाएं हावी रहती हैं। इस बार भी क्रय केंद्र पर बदइंतजामी का नजारा दिखा। यही वजह है कि किसानों का सरकारी क्रय केंद्रों से विश्वास उठ गया है। अब वह सरकारी केंद्रों पर जाने की बजाए आढ़तियों को धान बेचकर दूसरी फसल की तैयारी कर रहे हैं। किसानों को खुले बाजार में समर्थन मूल्य से कम दाम मिल रहे हैं।


जांच में पहले भी मिले थे गायब
खाद्य विभाग के डिप्टी आरएमओ ने बताया कि दो दिन पूर्व भी क्रय केंद्र की जांच कराई गई थी। यहां तैनात अधिकारी अनुपस्थित मिले थे। इस मामले में उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था।




विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया

गणेशपुर धान क्रय केंद्र पर तैनात मार्केटिंग इंस्पेक्टर अनुपस्थित है। इसकी पहले भी शिकायत मिली थी। इस मामले में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। -रितेश कुमार,
डिप्टी आरएमओ, खाद्य विभाग, मेरठ

धान क्रय केंद्र का बंद पड़ा गेट स्रोत संवाद

धान क्रय केंद्र का बंद पड़ा गेट स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed