फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the sun came out the temperature increased, relief from cold

Meerut News: धूप निकली तो बढ़ गया तापमान, सर्दी से मिली राहत

Tue, 09 Jan 2024 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
When the sun came out the temperature increased, relief from cold
बिजनौर। जिले में धूप निकलते ही दोपहर में लोगों को काफी हद तक सर्दी से राहत मिली। सोमवार को तीन दिन बाद सूर्यदेव ने अपने दर्शन दिए। अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। मगर सर्दी ने सुबह और शाम लोगों को खूब कंपकंपाया। सर्दी बढ़ने से पेट दर्द और दस्त की समस्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी से लोगों के पूरे दिन हाथ, पैर सुन्न हो रहे हैं। सोमवार की सुबह भी घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। सुबह सड़क पर ऐसा लगा मानों रात में तेज बारिश हुई हो। राहगीर रूक-रूककर अपनी मंजिल तक गए। साथ ही सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को तीन दिनों बाद दोपहर में धूप निकली। धूप निकलने पर लोगों के चेहरे खिल गए। लोग घरों से निकलकर अपनी छतों पर नजर आए। मगर गलन कम नहीं हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है आज भी मौसम सर्द रहेगा। आसमान में घना कोहरा छाया रहेगा। जनवरी माह में अधिक सर्दी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
02 जनवरी- 18.8- 7.8
03 जनवरी- 18.8- 5.4
04 जनवरी- 19- 5.6
05 जनवरी- 13.6- 7.4

06 जनवरी- 14.6- 7.2
07 जनवरी- 12.6- 6.8

08 जनवरी- 18- 6.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
- अस्पताल में पहुंच रहे पेट दर्द और दस्त की समस्या के मरीज
मेडिकल अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में इस समय सर्दी से ग्रसित मरीजों की भीड़ है। सर्दी लगने से लोग पेट दर्द और दस्त की समस्या के शिकार हो रहे हैं। डॉ. आरएस वर्मा का कहना है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक में पेट दर्द और दस्त की समस्या बढ़ी है। लोगों सर्दी में लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से यह परेशानी बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना ऐसे 15 मरीज तक पहुंच रहे हैं।

- पाले से बचाने के लिए करें गेंहू की सिंचाई : गिरीशचंद
उप कृषि निदेशक गिरीशचंद ने बताया कि मौसम में पाले से गेहूं और सरसों को बीमारी लगने का खतरा रहता है। इसलिए गेहूं की हल्की सिंचाई करते रहें। जिससे गेहूं बीमारियों से बचा रहेगा। इसके अलावा आलू, बरसीम आदि फसलों पर भी पाले का प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed