फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the police station did not take any action, he appealed to the DIG

थाना पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई तो डीआईजी से लगाई गुहार

Tue, 10 Jun 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
When the police station did not take any action, he appealed to the DIG
सरधना। नवाबगढ़ी गांव में रंजिश में कुछ दिनों पहले हुए खूनी संघर्ष में चाकू लगने से तीन लोग गंभीर घायल हो गए थे। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पीड़ित परिवार ने सोमवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस द्वारा तहरीर फाड़ने के आरोप पर डीआईजी ने सरधना पुलिस को कॉल कर नाराजगी जताई। तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव नवाबगढ़ी निवासी वकील ने सोमवार को डीआईजी से मिलकर चाकू से हमलाकर तीन लोगों को घायल करने के मामले में सरधना थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की। आरोप है कि 30 मई को गांव निवासी आरोपी उसके घर में घुस आए और भतीजी के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की थी। 1 जून को आरोपी उसके घर में घुस आए और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से वकील, बिलाल, इमामुद्दीन को घायल कर दिया था। पुलिस ने उनकी तहरीर फाड़कर फेंक दी थी। कोरे कागज पर हस्ताक्षर हस्ताक्षर करा लिए, जिस पर होमगार्ड से मनमाफिक तहरीर लिखवाकर आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। मामला सीसीटीवी में कैद है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर डीआईजी ने पीड़ित को जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed