पुलिस ने संदीप के बारे में पूछा तो मां बोलीं, गद्दार निकला बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला गैर कश्मीरी हिंदू लश्कर आतंकी संदीप कुमार शर्मा उर्फ आदिल के पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ के लिये उसकी की मां के पास पहुंची। पुलिस ने संदीप के बारे में पूछा तो उसकी मां रो पड़ी और कहा- मेरा बेटा गद्दार निकला।
पुलिस पूछताछ में संदीप की मां प्रेमवती ने कहा कि बेटे ने देश ही नहीं अपने परिवार के साथ भी गद्दारी की है। वह परिवार के लोगों को झांसा देता रहा कि वह पावर ग्रिड पर वेल्डिंग का काम करता है, जबकि वह आतंक की राह पर निकल पड़ा था। संदीप ने परिवार के लोगों को भी अंधेरे में रखा। मां प्रेमवती को पहले तो भरोसा नहीं हुआ।
रो पड़ी मां...
रो पड़ी मां...
फफक-फफक कर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि बेटे ने ऐसा कर उन पर जुल्म किया है। वह किसी तरह लोगों के घरों में काम कर घर के खर्चे में हाथ बंटा रही है और बेटा आतंकी बनकर देश के साथ गद्दारी कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बेटा किसी के बहकावे में आकर भटक गया। परिवार से संदीप द्वारा पैसे भेजे जाने की जानकारी मांगी गई, जिस पर उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि साहब, अगर पैसे होते तो चौका-बर्तन नहीं करती।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/