फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the daughter held her head high, the father resolved to give up drugs.

Meerut News: बेटी ने सिर ऊंचा किया तो पिता ने लिया नशा न करने का संकल्प

Sun, 12 Oct 2025 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
When the daughter held her head high, the father resolved to give up drugs.
मेरठ। शिक्षासेतु के संयोजक हरि विश्नोई के निर्देशन में रविवार को डीएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बीएससी की छात्रा मीनाक्षी ने साल की श्रेष्ठ छात्रा का खिताब जीता। मीनाक्षी ने 101 विद्यार्थियों को पीछे छोड़ा। क्लब-60 ने मीनाक्षी को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। मीनाक्षी के पिता पेंटर अनिल कुमार भावुक होकर बोले कि कॉलेज आने-जाने में रोज 80 रुपये देने भारी पड़ते थे, लेकिन आज मेरी बेटी ने सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उन्होंने क्लब-60 को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनाम की राशि से मार्ग व्यय का बोझ घटेगा। उन्होंने खुद नशा न करने व दूसरों को भी नशे से दूर करने की शपथ ली। इस पर उन्हें शिक्षासेतु का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। गणित व अंग्रेजी के टैस्ट व स्वच्छता प्रतियोगिता के 42 विजेताओं को 11 हजार रुपये के नगद पुरस्कार व शिक्षण सामग्री दी गई। अध्यक्षता ओमप्रकाश ने व संचालन केपी सिंह ने किया। मुख्य अतिथि डाॅ. सुरेश पाल सहित अनिल कुमार व डाॅ. देवेंद्र गौतम आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed