{"_id":"59199f8c4f1c1b7e3cf22a96","slug":"when-a-journalist-snatches-a-journalist-an-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब डायरी छीनते ही पत्रकार बना एक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब डायरी छीनते ही पत्रकार बना एक अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 15 May 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार बना एक अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में सुमित राणा की तेरहवीं के बाद कुछ युवक बैठक कर रहे थे। इस दौरान एक अधिकारी उनकी बातों को डायरी में लिख रहा था। तभी वहां पहुंचे कुछ युवकों ने विरोध करते हुए अधिकारी से डायरी छीन ली। तुरंत अधिकारी बोला मैं पत्रकार हूं। जिस पर युवकों ने कहा कि अखबार में यह खबर नहीं छपेगी। बाद में युवकों ने उक्त अधिकारी को डायरी वापस लौटा दी।
विज्ञापन
रसूलपुर गांव में रहे कर्फ्यू जैसे हालत
सुमित राणा की तेरहवीं के चलते जहां पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया था। वहीं, इसको लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। गांव की गलियों को देख कर लग रहा था मानो यहां कर्फ्यू लगा हुआ है। क्राइम ब्रांच और खुफिया विभाग के तमाम बड़े अधिकारी भी तेरहवीं कार्यक्रम तक गांव में मौजूद रहे। शांतिपूर्वक तेहरवीं कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन