फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Whatsapp group only news Pakistan's many suspicious numbers, former chairman left the group

मेरठ : व्हाट्स ग्रुप में पाकिस्तान के आधा दर्जन संदिग्ध नंबर, जुड़े थे कई जनप्रतिनिधि, खबर छपते ही हटाए

Mon, 19 Apr 2021 09:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Apr 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp group only news Pakistan's many suspicious numbers, former chairman left the group
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे सरधना में कुछ लोग मोबाइल पर केवल न्यूज नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। जिसमें जनप्रतिनिधि के साथ कई मीडिया कर्मी भी इन ग्रुपों से जुड़े हैं। कई मीडियाकर्मी व जन प्रतिनिधि इस ग्रुप में एडमिन भी हैं।

विज्ञापन


इस ग्रुप में पाकिस्तान के कई संदिग्ध मोबाइल नंबर भी जुड़े हैं। वहीं सोमवार को इसकी खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही सभी संदिग्ध नंबरों को ग्रुप से हटा दिया गया। वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


मोबाइल पर केवल न्यूज नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है, जिसमें सरधना नगर व आसपास के साथ ही दूरदराज के कई जनप्रतिनिधि भी जुड़े हुए हैं।इस ग्रुप से जुड़े नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन असद गालिब को रविवार शाम जब पाकिस्तान के भी कई नंबर ग्रुप में  जुड़े होने का पता चला तो उन्होंने अपने आप को इस ग्रुप से अलग कर लिया। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो, ग्रुप एडमिन ने सभी संदिग्ध नंबरों को ग्रुप से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह इस ग्रुप में कैसे एडमिन बने और पाकिस्तान के संदिग्ध मोबाइल नंबर इस ग्रुप में कैसे जुड़े, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल, केवल न्यूज ग्रुप में पाकिस्तान के संदिग्ध नंबरों को लेकर खलबली मची है।


ग्रुप से जुड़े सभी लोग जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान के मोबाइल नंबरों को इस ग्रुप में किसने जोड़ा। सीओ आरपी शाही से बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed