फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Western Uttar Pradesh Women's Industry Trade Board expanded the organization

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मंडल ने किया संगठन का विस्तार

Tue, 03 Dec 2024 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Western Uttar Pradesh Women's Industry Trade Board expanded the organization
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मंडल के संगठन का सोमवार को विस्तार करते हुए मेरठ जिले की क्षेत्रीय, मंडल, जिला और महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नए पदाधिकारियों को सम्मान चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं, सर्वोदय कॉलोनी में संस्था के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष अलका चौधरी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंघल, महामंत्री मोनिका यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मंजू सेठी, पूनम सिंघल, मंजू गर्ग, रमा सक्सेना, सीमा शर्मा, रश्मि गुप्ता, अनीता चौधरी, सवी राजपूत, रेखा वैश्य, अनीता विद्यार्थी, प्रभा गुप्ता, मोना अहलावत रहे।
विज्ञापन


बेटियां फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर हुई गोष्ठी
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन से जुड़े युवाओं ने सोमवार को सामाजिक कार्य किए। संस्था के द्वारा छह टीम बनाई गईं। पीवीएस मॉल और मंडल पांडेय नगर में प्रदूषण के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता मिशन, जल संरक्षण, महिला हिंसा, बाल विवाह, प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अंजू पांडेय, शिवकुमारी गुप्ता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या के विवाह में किया सहयोग
मेरठ। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से मंगलपुरी कंकरखेड़ा में जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग किया गया। कन्या के परिवार को नकद धनराशि और दहेज का सामान दिया गया। अध्यक्ष महेंद्र कुमार रस्तौगी ने बताया कि समिति लगातार इस तरह के सामाजिक कार्य करती आ रही है। इस अवसर सचिव चक्रधर प्रसाद मनौड़ी, एसएस त्यागी, सुमनकांत अरोड़ा, धर्मपाल, अजय मोहन, शशिबाला रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed