{"_id":"5c9b3a8abdec22147760fb01","slug":"western-up-youth-advocates-association-will-oppose-pm-rally-for-high-court-bench-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली के विरोध में उतरेगी पश्चिमी यूपी युवा अधिवक्ता एसोसिएशन, यह है मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली के विरोध में उतरेगी पश्चिमी यूपी युवा अधिवक्ता एसोसिएशन, यह है मांग
Wed, 27 Mar 2019 02:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मेरठ बार एसोसिएशन के वकील
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को मेरठ में होने वाली रैली का पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अधिवक्ता एसोसिएशन विरोध करेगी और जनता को भाजपा सरकार के द्वारा किए गए झूठे वादों से अवगत कराएगी।
केंद्र और प्रदेश सरकार ने लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच का विरोध किया। उनकी कहना है कि बंगाल में बिना मांगे हाईकोर्ट भेज दी गई जबकि मेरठ पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगातार सस्ता सुलभ न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है और सरकार खामोश होकर तमाशा देख रही है। ऐसी सरकार का पुरज़ोर विरोध किया जाएगा अधिवक्ता प्रखर आंदोलन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम का विरोध करने के लिए युवा अधिवक्ताओं ने गोपनीय बैठक कर अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। एडवोकेट राम कुमार शर्मा व एडवोकेट विनोद कुमार ने अधिवक्ताओं से निवेदन किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इकट्ठे होकर सभा स्थल पर पहुंचे और जुमलेबाजी और झूठे आश्वासन वाली सरकार को उखाड़ फेंकें।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी और महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने कचहरी में प्रेस वार्ता की। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि विगत 23 फरवरी को शामली में हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम की सभाओं का ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ के नारों के साथ विरोध होगा। इसी क्रम में 28 मार्च को पश्चिम के वकील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में टोल प्लाजा के पास होने वाली चुनावी रैली का बेंच की स्थापना की मांग को लेकर विरोध करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/