फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UPmNews Live: Eight year old boy missing in Meerut, employment fair on 6th February

West UP News Live: रैपिड रेल ट्रैक को जोड़ने वाली मशीन पलटी, हादसा टला, पढ़ें ताजा खबरें

Sun, 04 Feb 2024 11:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Feb 2024 11:56 AM IST
विज्ञापन
West UPmNews Live: Eight year old boy missing in Meerut, employment fair on 6th February
दिल्ली रोड पर लगा जाम - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन में सोमवार को घर के बाहर खेल रहा आठ वर्षीय बालक इंतजार लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शौकीन गार्डन निवासी गुलजार उर्फ मुकीम शौकीन गार्डन में रेलवे लाइन के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर उनका बेटा इंतजार घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों को बिना बताए वह कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर भी उसे तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आईटीआई साकेत में रोजगार मेला 6 फरवरी को
रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साकेत के तत्वाधान में संयुक्त रूप से एक रोजगार मेला दिशा-2024 का आयोजन 6 फरवरी को किया जा रहा है। इसमें करीब 4000 से ज्यादा रिक्तियों के साथ करीब 50 कंपनियों की ओर से योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।

शास्त्रीनगर स्थित रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य कार्यालय पर शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। इसमें प्राचार्य डॉ. उर्मिला मोरल एवं राजकीय औद्योगिक संस्थान साकेत की उप-प्राचार्य डॉ. उपासना ने बताया कि श्री राम पिस्टंस व रिंग्स लिमिटेड, आइसीआइसीआइ बैंक, एक्सिस बैंक, नेशनल टेक्सटाइल, नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, एसआर ऑर्गेनिक साइंस, रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस, सोनिक कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भागीदारी करेंगी। मेले के माध्यम से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए, बीबीए, बीए, बीकॉम के युवाओं को 10000 से लेकर 35000 रुपये तक के वेतनमान पर रोजगार दिलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला निशुल्क रहेगा। इसमें किसी भी क्षेत्र या कॉलेज का शिक्षित युवा प्रतिभाग कर सकता है। निदेशक डॉ. मनोज शर्मा, प्लेसमेंट हेड प्रवीण शर्मा एवं एकेडमिक कोऑर्डिनेटर संजीत सिंह ने बताया कि मेले की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

प्रतिभागी को https://sewayojan.up.nic.in/IEP/registration.aspx पर अपना पंजीकरण कराना होगा। यदि किसी कारण से इस लिंक पर पंजीकरण नहीं होता तो मेले के दिन काउंटर पर पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रतिभागियों को शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटो कॉपी सहित आधार कार्ड के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साकेत में आना होगा। युवा हेल्पलाइन नंबर 8630286566 एवं 9719597004 पर संपर्क कर सकते हैं।

सहारनपुर के नकुड़ थानाक्षेत्र में में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद एक पक्ष ने लाठी डंडे लेकर दूसरे पक्ष के मकान पर धावा बोल पथराव कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।

एक पक्ष के प्रशांत कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर मे॔ बताया कि शनिवार की देर शाम वह गांव स्थित एक दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। आरोप लगाया कि इस दौरान गांव के ही कंवरपाल उर्फ मंत्री ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। उस समय तो कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि कुछ देर बाद ही उक्त कंवरपाल अपने साथ लाठी डंडों सहित 25-30 लोगों को लेकर उसके मकान पर आ गया और जानलेवा हमला बोल पथराव कर दिया। पथराव में एक महिला सहित तीन लोगों को चोटें आयी है।

सूचना पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व कोतवाल अमरपाल शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गये थे। प्रशांत ने दूसरे पक्ष के छह लोगों को नामजद व 25-30 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। उधर दूसरे पक्ष के कंवरपाल ने प्रशांत व प्रवीण आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अमरपाल शर्मा ने बताया कि प्रशांत की तहरीर पर कंवरपाल, अवनीश, सुरेंद्र, बिट्टू, अमित व नितिन सहित 25-30 अज्ञात व कंवरपाल की ओर से प्रशांत व प्रवीण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

West UPmNews Live: Eight year old boy missing in Meerut, employment fair on 6th February
तेंदुए की सूचना के बाद जमा ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

सहारनपुर में तीतरों देहात क्षेत्र जमालपुर में रूहाडा मे तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पहले देखने वाले राकेश पुत्र वेद प्रकाश ने डर के मारे देखकर शोर मचा दिया और बाइक को छोड़कर भाग गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। वन विभाग की टीम व पुलिस बल भी मौके पर मौजूद हैं।
 

वन विभाग की टीम के पास पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण अन्य टीम को बुलाया गया है।वन विभाग की टीम मे क्षेत्रीय वन अधिकारी कमल सक्सेना, गौरव कुमार सदा अली व पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव 
नकुड़ गांव पदम नगली में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद एक पक्ष ने लाठी डंडे लेकर दूसरे पक्ष के मकान पर धावा बोल पथराव कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।

एक पक्ष के प्रशांत कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर मे॔ बताया कि शनिवार की देर शाम वह गांव स्थित एक दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। आरोप लगाया कि इस दौरान गांव के ही कंवरपाल उर्फ मंत्री ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। उस समय तो कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि कुछ देर बाद ही उक्त कंवरपाल अपने साथ लाठी डंडों सहित 25-30 लोगों को लेकर उसके मकान पर आ गया और जानलेवा हमला बोल पथराव कर दिया।

पथराव में एक महिला सहित तीन लोगों को चोटें आयी है। सूचना पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व कोतवाल अमरपाल शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गये थे। प्रशांत ने दूसरे पक्ष के छह लोगों को नामजद व 25-30 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। उधर दूसरे पक्ष के कंवरपाल ने प्रशांत व प्रवीण आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाल अमरपाल शर्मा ने बताया कि प्रशांत की तहरीर पर कंवरपाल, अवनीश, सुरेंद्र, बिट्टू, अमित व नितिन सहित 25-30 अज्ञात व कंवरपाल की ओर से प्रशांत व प्रवीण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

बारिश के कारण अभी तक विक्टोरिया पार्क भामाशाह क्रिकेट मैदान में नही हट सके कवर भी। उत्तर प्रदेश और हैदराबाद के बीच कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच नही हो सका शुरू। चार दिवसीय मैच आज रविवार से शुरू होना था।

 

दिल्ली रोड पर रविवार दोपहर शताब्दी नगर की ओर जारी रैपिड रेल ट्रैक को जोड़ने वाली भारी भर का मशीन माधवपुरम के पास ओवरलोड होने से पलट गई, गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ। तैनात स्टाफ ने आला आला अधिकारियों के मामले की सूचना दी, जिसे गंभीरता से लेते हुए यातायात डायवर्ट कर निकाला गया।

दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का कार्य चल रहा है। ऐसे में रैपिड रेल ट्रैक को जोड़ने वाली मशीन को दिल्ली रोड से शताब्दी नगर स्थित यार्ड ले जाया जा रहा था। माधवपुरम के पास एकाएक ओवरलोड होने के कारण मशीन बाई तरफ पलट गई। इस बीच काफी कम ट्रैफिक होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद स्टाफ ने आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी इसके बाद यातायात को डाइवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed