ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: 57 साल में सबसे सर्द रही रात, कांपे लोगों के हाड़, जानें- 28 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
Weather Update : मेरठ में 57 साल में सोमवार की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री पहुंचा तो लोग कांप उठे। जानिए 28 जनवरी तक मौसम कैसा रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रात का तापमान पिछले 57 सालों में पहली बार 1.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मेरठ का तापमान जमाव पर पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान धड़ाम हो गया और सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है। सुबह से ही घने कोहरे के चलते दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। मौसम के तेवर अभी आगामी 28 जनवरी तक ऐसे ही रहने के आसार है। मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के आधार पर 1967 से 2024 तक के उपल्ब्ध डाटा के अनुसार, सोमवार की रात सबसे सर्द रही है। पिछले 57 सालों में पहली बार 1.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पहली बार सर्दी का सितम जनवरी में देखने को मिल रहा है। लगातार तापमान के गिरने से मौसम सर्द बना हुअ है।
वहीं, मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वाहनों की रफ्तार भी कोहरे में कम हो गई और विजिबिलटी भी कम रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सर्दी के कारण वृक्ष भी छोड़ रहे हैं अपनी पत्तियां
इन दिनों सर्दी बहुत पड़ रही है, जिस कारण मानव जीवन के साथ वृक्ष भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इन दिनों अधिक सर्दी के कारण पौधों की पत्तियां पतझड़ होकर नीचे गिर रहे हैं। आमतौर पर इस तरह का असर पहाड़ी इलाकों व विदेशों में अधिक सर्दी के दौरान देखने को मिलता है, जब पतझड़ नजर आता है। अधिकतर पेड़ों की पत्तियां झड़ जाती हैं और बसंत प्रारंभ होने पर उनमें फिर से नई कोपले निकलती है। पत्तियां तने से जुड़ी रहती हैं, लेकिन जब सर्दी अधिक पड़ती है तो पाले के कारण कोशिका की मृत्यु हो जाती है, इसलिए पत्तियां मारती हैं और नीचे गिर जाती हैं। - डॉ. आरएस सेंगर, वैज्ञानिक कृषि विवि
फिर से बढ़ गया एक्यूआई
मौसम के बिगड़ने से मंगलवार को फिर से एनसीआर में एक्यूआई बढ़ गया है। मेरठ का एक्यूआई 205 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर 186, गंगानगर 170, पल्लवपुरम 224, दिल्ली रोड 258, बेगमपुल 290 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सभी जगह का ही एक्यूआई बढ़ गया है। अभी आगे भी एक्यूआई के बढ़ने के आसार है।
मौसम विभाग के 1967 से 2024 के उपल्ब्ध डाटा के अनुसार, सोमवार की रात सबसे सर्द रही है। पहली बार रात का तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले का रिकाॅर्ड उपब्लध नहीं है। हो सकता है कि इससे पहले भी सबसे सर्द रात रही हो। इस समय उत्तर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण अगले पांच दिन 28 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लागभग सभी जिलों में वर्तमान शीतलहर का दौर जारी रहने व मौसम शुष्क रहने के आसार है। रात्रि का तापमान तीन से छह के आसपास व दिन का तापमान 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली
धूप न निकलने से तेज होता है सर्दी का असर
मंगलवार का दिन कोल्ड डे कंडीशन के साथ गुजरा। सुबह से लेकर रात तक मौसम सर्द बना हुआ है। इस समय मौसम राहत देता नहीं दिख रहा है। मौसम के तेवर सर्द बने हुए है। धूप न निकलने के चलते मौसम ऐसे ही सर्द बना रहेगा। जनवरी माह में मौसम इस बार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
पिछले सालों में जनवरी माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान तारीख
2024 1.5 23
2020 3.2 9
2015 6.8 1
2010 4 21
2005 3.5 1
2000 3 6
1995 4 6
1990 4 10
1985 4.4 7
1980 3.6 1
1967 0.2 15