फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: No respite from chill and cold in Western UP, chances of rain from today

West UP Weather: ठंड के तेवर और कड़क, शीत लहर से कांपा पश्चिमी यूपी, छह साल का रिकाॅर्ड टूटा, 48 घंटे तक अलर्ट

Wed, 10 Jan 2024 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Jan 2024 11:22 AM IST
सार

वेस्ट यूपी में सर्दी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रही है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह से ही कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं हैं। शीतलहर से ठंड और बढ़ेगी।  दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी रात का तापमान भी कम हो गया है। 

विज्ञापन
West UP Weather: No respite from chill and cold in Western UP, chances of rain from today
यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जनवरी माह में जाड़ा पिछले सारे रिकाॅर्ड तोड़ रहा है। मंगलवार की ठंड ने पिछले छह साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान गिरते हुए 12.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले 2018 को 9 जनवरी के दिन सबसे कम अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस था। सर्दी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में रौनक कम रही। जरुरतमंद लोग ही बाहर निकले। मौसम विभाग ने अभी 48 घंटे तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 12 जनवरी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। पिछले छह साल में 9 जनवरी सबसे सर्द रहने के साथ-साथ इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। मंगलवार को सुबह से ही शीतलहर ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

 

शाम तक शहरवासी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की मार झेलते रहे। दिनभर सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। शाम के बाद ही कोहरे की चादर भी बिछ गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। चौबीस घंटे में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 15 साल में 9 जनवरी 
 वर्ष      तापमान 

 2024      12.1
 2023      17.5 
 2022      16.2 
 2021      20.4 
 2020      21.9 
 2019      15.1 
 2018      14.1 
 2017      17.5 
 2016      18.4 
 2015      16.9 
 2014      21.1 
 2013      20.2 
 2012      20.8 
 2011      17.1 
 2010      17.9 

दस घंटे देरी से पहुंची चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। ट्रेन एक से लेकर दस घंटे देर तक आ रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मदुरे से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस दस घंटे 20 मिनट देरी से यहां पहुंची।

बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस तीन घंटे, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दस घंटे, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट तीन घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जालंधर इंटरसिटी पांच घंटे, शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे देरी से मेरठ पहुंची। 

अगले 5 दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहने व अगले 2 दिन शीतलहर व घना कोहरा जारी रहने के आसार हैं। 12 जनवरी के बाद दिन में हल्की धूप निकलने से राहत मिल सकती है। - डाॅ.  यूपी शाही, मौसम वैैज्ञानिक कृषि विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed