फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   West Up Weather: Heavy rain and hailstorm in Meerut, Baghpat and Shamli, increase in cold

West Up Weather: मेरठ, बागपत, सहारनपुर और शामली में झमाझम बारिश-ओलावृष्टि, ठंड में इजाफा

Sun, 01 Feb 2026 10:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Feb 2026 10:23 AM IST
सार

Meerut News: वेस्ट यूपी में कई जिलों में मौसम बदल गया है। बारिश और ओले पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा इस बारिश का कई फसलों पर प्रभाव पड़ा है।  

विज्ञापन
West Up Weather: Heavy rain and hailstorm in Meerut, Baghpat and Shamli, increase in cold
बागपत में आधी रात को पड़े ओले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्ट यूपी के कई जिलों में आधी रात से झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो गया। इससे ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। मेरठ और बागपत में ओलावृष्टि हुई और शामली में भी झमाझम बारिश से मौसम सर्द हो गया। ठंडी हवा के साथ लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

 

West Up Weather: Heavy rain and hailstorm in Meerut, Baghpat and Shamli, increase in cold
मेरठ के बेगमपुल पर पड़े ओले। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रविवार सुबह के समय रिमझिम बारिश होती रही। दिन में भी बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि सोमवार से मौसम के साफ होने के आसार जताए गए हैं। बारिश और ओलावृष्टि के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम के तेवर लगातार बदले बदले दिखाई दे रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण लोग परेशान हैं। बारिश के बाद कोहरे से थोड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि 24 घंटे तक मौसम का मिला जिला असर रहेगा। उसके बाद मौसम के साफ होने की संभावना बनी हुई है।
 
विज्ञापन

किसानों को राहत, गेहूं की फसल को फायदा
बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित हो रही है। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर आरएस  सेंगर के मुताबिक, गेहूं की अच्छी बढ़वार के लिए ठंड जरूरी होता है। वर्तमान मौसम से फसल की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे किसानों में संतोष देखा जा रहा है। हालांकि, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से हल्का नुकसान भी सामने आया है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम को रबी फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
 

सहारनपुर: हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन
रविवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। सुबह सात बजे के करीब जिले में कोहरे ने दस्तक दी। इसके बाद सुबह दस बजे आसमान साफ हुआ और सूर्य देव के दर्शन हुए। चंद घंटे में मौसम में हुए बदलाव से आमजन हैरान हैं। पिछले दो-तीन दिनों से जिले के मौसम में सुबह और शाम ठंडक बनी हुई है। दिन में धूप निकलने से राहत जरूर मिलती है, लेकिन शाम ढलते ही सर्दी का सितम बढ़ जाता है। वसंत ऋतु में पूस महीने के तरह सर्दी सता रही है। 

शामली: थानाभवन और ऊन क्षेत्र में ओलावृष्टि 
जिले में शनिवार रात एक बजे बारिश शुरू हुई। गरज, चमक के साथ बारिश हुई। थानाभवन और ऊन क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी है।

बागपत: बारिश के साथ पड़े ओले
जिले में रात दो बजे ओलावृष्टि और बारिश हुई। इससे बत्ती गुल हो गई, तो सब्जी की फ़सलों में नुकसान हुआ और गेहूं को फ़ायदा होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed