Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP News: Martyr Lance Naik Manish Given Military Farewell, Father-Son Murder in Muzaffarnagar, Two Die in

वेस्ट यूपी से खास खबरें: शहीद को अंतिम विदाई, पिता-पुत्र की हत्या; हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Mon, 23 Nov 2026 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Nov 2026 05:21 PM IST
सार

वेस्ट यूपी की प्रमुख खबरों में शामली के शहीद लांस नायक मनीष की सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, मुजफ्फरनगर में पिता-पुत्र की हत्या, मेरठ में दो दोस्तों की मौत, मोहन भागवत का शुकतीर्थ दौरा और हॉकी लीग का फाइनल शामिल हैं।

विज्ञापन
West UP News: Martyr Lance Naik Manish Given Military Farewell, Father-Son Murder in Muzaffarnagar, Two Die in
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1. शामली: शहीद लांस नायक मनीष को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बहनों ने बांधी आखिरी राखी

विज्ञापन

हिसार कैंट में युद्ध अभ्यास के दौरान जान गंवाने वाले शामली के लांस नायक मनीष कुमार को उनके पैतृक गांव भाज्जू में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। घर के इकलौते बेटे को खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बहनों मीनाक्षी और शिवानी ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। मां मंजू बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर आखिरी बार उसका चेहरा दिखाने की गुहार लगाती रहीं। पत्नी बुलबुल भी पति को तिरंगे में लिपटा देखकर बिलख पड़ीं। पिता रामवीर ने कहा कि यदि उनके और बेटे होते तो उन्हें भी सेना में भेजते।
विज्ञापन


लांस नायक मनीष हिसार कैंट के भोजराज ट्रेनिंग एरिया में युद्ध अभ्यास के दौरान हादसे का शिकार हुए थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभ्यास के दौरान धूल का गुबार उठने से टैंक चालक को मोर्चा खोदकर बैठे दोनों जवान दिखाई नहीं दिए। इसी दौरान हुए हादसे में मनीष की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. मुजफ्फरनगर: पिता-पुत्र की हत्या से दहशत, परिजनों ने शव उठाने से रोका
मुजफ्फरनगर के दादूपुर गांव में शनिवार शाम बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर किसान मुख्त्यार सिंह (62) और उनके बेटे सुखजिंदर (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में दहशत और आक्रोश फैल गया।

मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। उनकी मांग थी कि हत्यारों को पकड़कर उनके हवाले किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर स्थिति संभाली और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

सुखजिंदर पिछले साल गांव में हुए हिस्ट्रीशीटर मोनू की हत्या के मामले में नामजद था। उसे इसी साल मार्च में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इस मामले में उसकी गवाही होनी थी। परिजन हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

3. मेरठ: ट्रक में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत; पीछे से कार ने मारी थी टक्कर
मेरठ में ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से इग्निस कार की टक्कर लगने के बाद बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम मोकमपुर निवासी शेखर (42) और राजेंद्र (48) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इग्निस कार के चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

4. मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ पहुंचे मोहन भागवत, बोले- दुनिया की समस्याओं का समाधान भारत के पास
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो दिवसीय प्रवास पर शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके कार्यों और समाजसेवा में योगदान को याद करते हुए भागवत ने उन्हें दुर्लभ वीतरागी संत बताया।

आश्रम के मुख्य द्वार पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने उनका स्वागत किया। उन्हें रुद्राक्ष की माला और शॉल भेंट की गई। इस दौरान श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों और पुरोहितों ने शंखनाद के साथ स्वस्तिवाचन किया।

आश्रम में भागवत ने स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्ज्वलित किया और आरती की। उन्होंने संत के संदेशों को भी पढ़ा।

भागवत ने कहा कि दुनिया आज जिन समस्याओं से जूझ रही है, उनका समाधान भारत के पास है। भारत की मूल भावना सबको जोड़ने और एकात्मता का संदेश देने वाली है। राष्ट्र निर्माण के लिए व्यक्ति निर्माण और समाज के गुणों का विकास जरूरी है।

5. मेरठ: एसडी सदर ने डीएवी सदर को हराकर जीती हॉकी लीग, 4-2 से दर्ज की जीत
मेरठ में सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर आयोजित सात-ए-साइड हॉकी लीग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबला एसडी सदर और डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल सदर की टीमों के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में एसडी सदर ने डीएवी सदर को 4-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।


एसडी सदर की ओर से नवनीत सैनी ने 10वें मिनट, मयंक त्यागी ने 21वें मिनट, नैतिक ने 26वें मिनट और वंश सिंघल ने 38वें मिनट में गोल किया। डीएवी सदर की ओर से सुभान और निशांत ने एक-एक गोल किया।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और कोच जोगिंदर सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed