फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: आज रात से बढ़ जाएंगी टोल दरें, मेरठ में चलती सेंट्रो कर में आग लगने से चार लोग जिंदा जले

Sun, 02 Jun 2024 10:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Jun 2024 10:17 PM IST
खास बातें

मेरठ के चौधरी चरण सिंह कावड़ पटरी मार्ग पर जानी और भोला के बीच गांव सिसौला खुर्द के सामने चलती सेंट्रो कार में आग लग गई। सेंट्रों में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी ने आग पर काबू पाया

विज्ञापन
West UP News Live:  toll rates will increase from tonight, four people burnt alive in Meerut
fire accident - फोटो : amarujala

लाइव अपडेट

09:40 PM, 02-Jun-2024
चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। 
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया  तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 

चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी पर रात नौ बजे के करीब किसी ने फायर कंट्रोल रूम को फोन कर कार में आग लगने की सूचना दी। जानी थाना पुलिस और फायर कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने पर देखा गया तो कर में चार लोगों के कंकाल पड़े हुए थे।

चारों लोग इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि यह भी पहचान करना मुश्किल हो रहा है कौन पुरुष है, कौन महिला है। गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिस पर दिल्ली का नंबर DL4Cएपी 4792 है। गाड़ी दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव पहलादपुर बांगर के नंबर पर है।  

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। एसपी देहात कमलेश बाहदुर ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कार में आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।
03:54 PM, 02-Jun-2024

भाकियू अराजनीतिक ने थाने का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी 

रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के संग थाने का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। वही आरोपी पीड़ित परिवारों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव दे रहे हैं।

कंकरखेड़ा थाने पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश महासचिव विनोद जिटोली वह युवा के जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए थाना प्रभारी के कमरे के बाहर बैठ गए। बताते चलें कि लगभग दो महीने पूर्व भाकियू अराजनीतिक के युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के कार्यालय पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर दिया था। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस हमलावरों को नहीं पकड़ सकी है।

वहीं दूसरी ओर एक हफ्ते पूर्व खिर्वा चौराहे के पास मॉडल शॉप के सामने डाबका गांव निवासी रेस्टोरेंट संचालक पियूष पर चार हमलावरों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया था। हमले में रेस्टोरेंट संचालक के सिर में 12 टांके आए थे। वहीं पर की हड्डी टूट गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नकुल बालियान, कार्तिक तालियान, अभिमन्यु और बादल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था।लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। वहीं एक आरोपी नकुल बलियान ने पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

भाकियू युवा के जिला उपाध्यक्ष सनी ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक पियूष उसका दोस्त है। तीन दिन पूर्व पियूष पर हमला करने वाले हमलावरों ने उसके घर पर फायरिंग की थी। घटना के समय भाकियू नेता घर पर मौजूद नहीं थे। वही हमलावर मुकदमा वापस लेने का भी दवाब बन रहे हैं।

दो घंटे तक थाने पर दिया धरना 
भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लगभग दो घंटे तक थाने का घेराव किया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखाई दी। जिस कारण धरने में मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीओ दौराला को बुलाने की जिद पर अड़ गए। सीओ ने पदाधिकारी से बातचीत की। वहीं एक हफ्ते में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद भाकियू अराजनीतिक ने धरना समाप्त किया।
 
विज्ञापन
03:53 PM, 02-Jun-2024

लाला के बाजार में पटाखों की तरह जले तार, टूटकर शादी कार्ड की दुकान में गिरे

मेरठ के लाला के बाजार में एलटी लाइन के एबीसी केबल में रविवार सुबह आग लग गयी। बिजली के तार पटाखों की तरह जलने लगे। तार टूटकर रघुनंदन शरण कार्ड वालों की दुकान में घुस गया, जिसमें लगातार चिंगारियां निकलती रही। इस दौरान कई दुपहिया वाहन और  तीन बच्चे भी दुकान के पास थे। गनीमत रही कि तार उनके ऊपर नही गिरा। दुकानदारों ने डंडों से तार को दुकान से बाहर की ओर किया। मामले की जानकारी पर अधीक्षण अभियंता शहर राजेन्द्र बहादुर भी मौके पर पहुंचे और तार को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। इस दौरान क्षेत्र में 2 से 3घण्टे बिजली नही रही।

दुष्कर्म के प्रयास में छात्रा की बिगड़ी मानसिक हालत 
सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट के बाद उसकी मानसिक हालत खराब है। परिजनों ने बताया कि पुुलिस की लापरवाही के चलते आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई है। घटना के तीन दिन बाद तक छात्रा का मेडिकल भी नहीं कराया। जिस कारण छात्रा दहशत के माहौल में जी रही है। बताया कि उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। रात भर छात्रा दहशत के कारण चिल्लाती रहती है। पिछले कुछ दिनों में दुष्कर्म समेत छेड़छाड़ की यह तीसरी घटना है। जिसमें पुलिस ने लगतार लापरवाही बरती है। जो लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है।
10:49 AM, 02-Jun-2024
मेरठ में हाईवे स्थित खड़ौली चौराहे के पास देसी शराब की कैंटीन है। इसे हरदोई निवासी विशाल चलाता है। कैंटीन संचालक के अनुसार शनिवार दोपहर आमिर व कासिम कैंटीन पर बैठकर शराब पी रहे थे। बाद में दोनों जाने लगे। इसके बाद कैंटीन संचालक ने पैसे मांगे तो विवाद बढ़ गया। मारपीट के दौरान कैंटीन संचालक ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में बुजुर्ग के साथ भी मारपीट कर दी गई। 
10:44 AM, 02-Jun-2024

West UP News Live: आज रात से बढ़ जाएंगी टोल दरें, मेरठ में चलती सेंट्रो कर में आग लगने से चार लोग जिंदा जले

न्यूटिमा अस्पताल के प्रबंधक से 11.86 लाख रुपये युवक ने हड़प लिए। आरोपी का दिया चेक हस्ताक्षर भिन्न होने के चलते वापस हो गया। अस्पताल प्रबंधक की ओर से मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में 17 मई को अस्पताल के सीईओ की ओर से धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। प्रबंधक केहर सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गंगानगर निवासी अरूण कुमार पुत्र रामलोचन मिश्रा ने नवंबर 2023 में विभिन्न तिथियों में अस्पताल प्रबंधन से तीन माह के लिए 11.86 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस करने के लिए उन्होंने फरवरी माह में चेक दिया जो हस्ताक्षर भिन्न होने की वजह से वापस हो गए। बार-बार तकादा करने पर आरोपी टाल रहा है। इस मामले में अस्पताल के सीईओ ने 17 मई को अरूण मिश्रा और उसकी पत्नी सरिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि आरोपी रकम वापस नहीं कर रहा है। खुद को उधम सिंह और योगेश भदौड़ा का गुर्गा बताकर उन्हें धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed