West UP News Live: ISI एजेंट कलीम का भाई गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में दो चालकों की मौत
{"_id":"659f6090ebcbd3f6430bf1fb","slug":"west-up-news-live-report-of-fraud-of-rs-1-20-crore-filed-against-nri-trains-delayed-due-to-fog-2024-01-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: ISI एजेंट कलीम का भाई गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में दो चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 11 Jan 2024 04:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 11 Jan 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:00 PM, 11-Jan-2024
मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर दो ट्रकों की आमने -सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों के चालकों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुढ़ाना में होटल के पास बृहस्पतिवार तड़के दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई। एक चालक की शिनाख्त शाहपुर के निरमानी गांव निवासी भूरा (34) पुत्र शेरजान और दूसरे की शिनाख्त राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव ओजटू निवासी लक्ष्मीकांत (36) पुत्र सुभाष चंद्र के रूप में हुई। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है।
10:40 AM, 11-Jan-2024
सरधना नगर के बिनोली रोड स्थित मंडी के सामने नाले में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह जब व्यापारी मंडी पहुंचे तो मंडी के बाहर खुले नाले में शव पड़ा देखा। जिसके बाद नाले में पड़े शव की जानकारी व्यापारियों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको निकाला।
इसके बाद मृतक की शिनाख्त कृष्णपाल पुत्र अतरे उम्र करीब 60 वर्ष निवासी कस्बा करनावल के रूप में हुई है। वही, लोगों में चर्चा है कि मृतक शराब का आदी था जो रात में शराब पीकर नाले में गिर गया है। इसके बाद युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह कह रहा है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई।

मेरठ के भावनपुर थाना के गढ़ रोड स्थित हसनपुर चौकी के पीछे मात्र 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने विनोद ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से 10 किलो चांदी 100 ग्राम सोने के आभूषण 2 लाख रुपये जे गिरवी रखे जेवरात ओर 60 हजार की नगदी अन्य सामान जिसकी कीमत लगभग 15 लाख के आसपास चोरी कर फरार हो गए।
वहीं सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो दुकान का सारा सामान गायब था। सूचना पर सीओ सदर देहात सीओ ट्रेनी नितिन तनेजा सहित डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहीं मुलीपुर निवासी युवक के खेत मे खाली ज्वेलरी के डिब्बे पड़े पाये गए। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

आईएसआई एजेंट कलीम का भाई तहसीम शामली से गिरफ्तार
आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहने के आरोपी शामली के तहसीम को भी पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी कलीम को 17 अगस्त को एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटीएफ के निरीक्षक प्रशांत कपिल की तरफ से शहर कोतवाली में कलीम, उसके भाई तहसीम उर्फ मोटा और सहारनपुर निवासी युसूफ उर्फ समशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

08:58 AM, 11-Jan-2024
चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, जिले के 27 अपराधी जिला बदर
लोकसभा चुनाव से पहले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने देहात क्षेत्र के 27 अपराधियों को जिला बदर घोषित किया है। प्रशासन के आदेश के बाद शहर से लेकर देहात तक के बदमाशों में हड़कंप मचा है।
बताते चलें कि एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने देहात क्षेत्र में अपराधों में लिप्त बदमाशों की सूची निकलवाई है। जिनमें 27 बदमाशों को चिह्नित किया गया। जो जिले की शांति के लिए खतरा बने हुए थे। इनमें अंकुश उर्फ बवंडर, अनुराग सिवाच, दानिश, चिराग उर्फ गोलू और इंद्र उर्फ देव आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इन अपराधियों के ऊपर आबकारी अधिनियम, मारपीट और छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमें भी दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत आगे भी बदमाशों को जिला बदर किया जाएगा।

08:56 AM, 11-Jan-2024
एनआरआई के खिलाफ दर्ज कराई 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट
मेरठ में ससुर की दूसरी पत्नी की बेटियों और उनके एनआरआई पति के खिलाफ मेडिकल थाने में 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।प्रताप विहार निवासी अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना ने मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके ससुर एल ब्लाॅक निवासी राजा मोहन सिन्हा ने दो शादी की थीं। पहली पत्नी से बेटी मनीषा, बेटा विशाल और विकास हैं। दूसरी पत्नी से बेटी पूजा सक्सेना और बेटे विवेक सिन्हा हैं। संजय ने बताया कि पूजा की शादी उनके साथ हुई है। आरोप है कि राजा मोहन सिन्हा को झांसे में लेकर दूसरी बेटी मनीषा, दामाद पंकज, बेटे विकास और विशाल ने 1.20 करोड़ के मकान को बेच दिया। विशाल और विकास दोनों एनआरआई है। राजा मोहन सिन्हा और उनकी दूसरी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी के बच्चों ने हिस्सा मांगा तो इंकार कर दिया। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:47 AM, 11-Jan-2024
West UP News Live: ISI एजेंट कलीम का भाई गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में दो चालकों की मौत
कोहरे के चलते ट्रेनें लेट, लोग निरस्त करा रहे टिकटकोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ट्रेनों के दस-दस घंटे तक से देरी से चलने पर लोग अपना टिकट कैंसिल करा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रोजाना बीस से लेकर तीस हजार तक की टिकट वापस हो रहे है।
पिछले 15 दिनों से अधिकांश ट्रेनें एक से दस घंटे तक लेट चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मदुरै से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस आदि ट्रेन लगातार देरी से चल रही हैं। इससे समय पर न पहुंच पाने के चलते यात्री अपना आरक्षित टिकट निरस्त करा रहे हैं।