Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP News: Bijnor DM-Lawyers Clash, Farmers' Protest and Rising Air Pollution

वेस्ट यूपी से खास खबरें: कहीं डीएम-वकीलों के बीच टकराव तो कहीं किसान टंकी पर चढ़े, प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता

Wed, 04 Nov 2026 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Nov 2026 04:18 PM IST
सार

वेस्ट यूपी की प्रमुख खबरों में बिजनौर कलेक्ट्रेट में डीएम-वकील विवाद, बागपत में गन्ना मंत्री के बयान, बढ़ते प्रदूषण, हस्तिनापुर में किसानों के प्रदर्शन और मेरठ की अन्य खबरें पढ़ें।

विज्ञापन
West UP News: Bijnor DM-Lawyers Clash, Farmers' Protest and Rising Air Pollution
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP: बिजनौर में डीएम और वकीलों के बीच टकराव, दफ्तर में तोड़फोड़, कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अधिवक्ता

विज्ञापन

बिजनौर कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी और वकीलों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे एक अधिवक्ता ने जिलाधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकील एकजुट हो गए और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वकीलों ने डीएम के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन


अभद्रता के आरोप पर भड़के वकील, शुरू किया धरना
जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक वकील प्रार्थना पत्र लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां जिलाधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी खबर अन्य अधिवक्ताओं तक पहुंची तो उनमें आक्रोश फैल गया। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत में बोले गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे
बागपत शुगर मिल में बुधवार को पेराई सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री बनने के दावे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वह भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने किसानों को उचित मूल्य देने की बात रखेंगे।
गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने अखिलेश यादव के 2027 में मुख्यमंत्री बनने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बजाय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी मुंगेरीलाल के हसीन सपनों की तरह हसीन सपने देख रहे हैं।

एआईएमआईएम नेता एसटी हसन के भगवान श्रीराम के जन्म को लेकर दिए गए बयान पर भी गन्ना मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एसटी हसन को भगवान श्रीराम के बारे में जानकारी नहीं है। उनके बेतुके बयानों पर किसी को ध्यान नहीं देना चाहिए।

बागपत की हवा रेड जोन में, एक्यूआई 308 पर पहुंचा; मेरठ-गाजियाबाद में भी बढ़ा प्रदूषण
एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी ऊपर जाने लगा है। बुधवार सुबह बागपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 308 दर्ज किया गया। इसके साथ ही यहां की हवा रेड जोन में पहुंच गई। मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में भी वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई। सुबह और शाम के समय वातावरण में स्मॉग का असर साफ दिखाई देने लगा है। 

Meerut: गन्ने के भाव की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े तीन किसान, 700 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का विरोध सामने आया है। अलीपुर मोरना गांव में बुधवार को तीन किसान अपनी मांगों को लेकर पुरानी पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और मिलों के संचालन से पहले मूल्य तय करने की मांग उठाई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए।


मेरठ: सुभारती विश्वविद्यालय में सनातन राष्ट्र एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण पर संगोष्ठी, आचार्य प्रमोद कृष्णम और विनोद अग्निहोत्री रहे शामिल
मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में सनातन राष्ट्र एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज और विशिष्ट अतिथि अमर उजाला समूह के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री रहे। संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण में सनातन संस्कृति की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरे।

मेरठ: दो दिवसीय क्रिकेट लीग शुरू, ग्रुप ए ने 25 ओवर में बनाए 166 रन; बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
मेरठ में करन पब्लिक स्कूल के मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट लीग के पहले दिन ग्रुप ए और ग्रुप बी के बीच रोमांचक मैच खेला गया जिसमें सबसे पहले ग्रुप ए के खिलाड़ियों ने 25 ओवर में 166 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रुप बी के खिलाड़ियों ने चार ओवर में 20 रन बनाकर एक विकेट खोया और क्रीज पर जम रहे। खेल आयोजक शोभित त्यागी ने बताया कि यह दो दिवसीय क्रिकेट लीग है जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चयन होंगे। इसके बाद उन्हें बरेली में मैच खेलने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed