फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP: Muslims of West UP switched off the lights of houses and shops for 15 minutes, know why they did this

West UP: मुसलमानों ने 15 मिनट के लिए बंद कर दीं घरों और दुकानों की लाइटें, जानें क्यों ऐसा किया

Thu, 01 May 2025 12:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 01 May 2025 12:34 AM IST
सार

वक्फ कानून संशोधन के खिलाफ मुसलमानों ने विरोध जताते हुए नौ बजे से सवा नौ बजे तक लाइटें ऑफ कर दीं। इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया।

विज्ञापन
West UP: Muslims of West UP switched off the lights of houses and shops for 15 minutes, know why they did this
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों ने 15 मिनट के लिए घरों-दुकानों की लाइट बंद रखीं। यह मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर किया गया। मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत कई जिलों में ऐसा किया गया। 
विज्ञापन

 

मुस्लिम बहुल इलाकों में बुधवार रात 9 बजे से 9:15 तक घर और दुकानों की लाइटों को बंद किया गया। मेरठ में इस्लामाबाद, अहमदनगर, ज़ाकिर कॉलोनी, श्याम नगर, किदवई नगर, आशियाना कॉलोनी, खैरनगर, हाशिम पुरा आदि क्षेत्रों में इस तरह 15 मिनट के लिए विरोध दर्ज कराया गया। एआईएमआईएम के कार्यकताओं ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लोगों से लाइट बंद कर ब्लैकआउट की अपील भी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने कहा कि वक्फ एमेंडमेंट बिल 2025 का खामोशी से बत्ती गुल कर के विरोध किया गया, जिसका समर्थन तमाम मुस्लिम लोगों ने किया। 
कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि वक्फ कानून इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है। यह मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और धार्मिक संपत्तियों में सरकार की दखलअंदाजी को बढ़ावा देगा। यह सिर्फ एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का मुद्दा है। सरकार जब तक कानून को वापस नहीं लेती, शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed