{"_id":"571938df4f1c1ba06e8b4f16","slug":"west-end-road-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वेस्ट एंड रोड को बंद करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वेस्ट एंड रोड को बंद करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 22 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट एंड रोड का मानचित्र।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट एंड रोड पर लगने वाले जाम को लेकर शुक्रवार कैंट बोर्ड में होगी। सीईओ के नेतृत्व में होने वाली बैठक में वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूलों के प्रिंसिपल शामिल होंगे। इसमें स्कूल खुलने और बंद होने के समय वेस्ट एंड रोड को बंद करने पर फैसला हो सकता है। इसके लिए कैंट बोर्ड ने प्लान तैयार कर लिया है। अगले सप्ताह से नई व्यवस्था को लागू हो सकती है।
विज्ञापन
मार्च में हुई कैंट बोर्ड बैठक में बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल केएम सिंह ने वेस्ट एंड रोड पर लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लिया था। उन्होंने सीईओ को इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसके बाद कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर नई व्यवस्था पर कार्य शुरू किया। टीम ने कई दिनों तक वेस्ट एंड रोड पर सुबह और दोपहर को लगने वाले जाम को भी देखा। अब सीईओ ने शुक्रवार को प्रिंसिपलों की बैठक बुलाई है। जिसमें कैंट बोर्ड अपने प्लान उनके समक्ष रखेगा और सुझाव मांगेगा।
विज्ञापन
सेना ने भी किया था बंद
आर्मी स्कूल के बाहर फायरिंग के बाद सेना ने भी भगत चौक से कैंट रेलवे स्टेशन तक का मार्ग सुबह 6.45 से 7.45 बजे तक और दोपहर को 1.15 से 2:15 तक आम जनता समेत सेना के लिए भी बंद कर दिया था। लोगों के विरोध और वैकल्पिक मार्ग न होने से चलते सेना को अपने फैसले को वापस लेना पड़ा। इसके कारण कैंट बोर्ड अधूरी तैयारियों से वेस्ट एंड रोड पर नई व्यवस्था लागू नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
सभी पहलुओं पर होगा विचार
कैंट बोर्ड सभी पहलुओं पर विचार कर रहा है। इसी के बाद इस मार्ग को बंद करेगा। कैंट अधिकारियों का मानना है कि किसी भी मार्ग को बंद आसानी से किया जा सकता है लेकिन आम जनता को मार्ग बंद करने से परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। इस मार्ग पर कई रेजिडेंस भी है। ऐसे में मार्ग पर बंद करने से इन लोगों को भी दिक्कत हो सकती है। कैंट बोर्ड टीम ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार किया है।
ये है कैंट बोर्ड का प्लान
मार्ग की दोनों ओर तथा मार्ग को बीच से जोड़ने वाली सड़कों पर अस्थाई बैरियर लगाए जाएं।
वेस्ट एंड रोड पर व्यवस्था बनाने को लेकर प्रिंसिपलों को भी अलग अलग जिम्मेदारी दी जाए।
स्कूल स्टाफ स्कूलों गेट के बाहर जाम न लगने की व्यवस्था बनाएं।
इस मार्ग के सभी स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में अंतराल होगा।
स्कूल छोड़ने आने वाले अभिभावकों को स्टिकर और आईकार्ड दिए जाएं।
मार्ग पर लगने वाले बैरियर के बाहर अस्थाई पार्किंग व्यवस्था बनाई जाए।
इस मार्ग पर लगने वाले खाद्य पदार्थों के ठेले को हटाया जाए।
इस मार्ग पर ये है स्कूल
दर्शन एकेडमी, ऋषभ एकेडमी, दीवान पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मेरठ पब्लिक स्कूल, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल और एमपीजीएस।
कैंट के स्कूलों में नहीं मिलेंगे फास्ट फूड
कैंट क्षेत्र के स्कूलों में संचालित कैंटीन को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। कैंट बोर्ड चाहता है कि कैंटीन संचालक पहले स्कूल और कैंट बोर्ड से एनओसी ले। साथ ही वो ऐसी कोई भी खाद्य सामग्री न बेचे जैसे फास्ट फूड, नुकसान देने वाले चिप्स, कोल्ड ड्रिंक आदि, जिससे बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़े।