फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wepons prepared in farm in rukanpur

भावनपुर पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
wepons prepared in farm in rukanpur
रूकनपुर के खेत में बन रहे थे अवैध हथियार
विज्ञापन

मेरठ। विधानसभा चुनाव से पहले ही अवैध हथियारों को खपाने का खेल शुरू हो गया है। पुलिस दीपावली जैसे त्योहारों पर सुरक्षा और निगरानी में व्यस्त हैं, वहीं अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को भावनपुर पुलिस ने रूकनपुर गांव में भट्टे के पास से खेत में तमंचा फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ तमंचे बरामद किए हैं। काफी मात्रा में अधबने तमंचे और प्रयोग में आने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं।
आरोपियों ने बताया कि मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, नोएडा, बागपत, बिजनौर समेत कई जिलों में तमंचों की सप्लाई करते हैं। सभी शातिर अपराधी हैं, जो पहले भी तमंचा बनाने के आरोप में जेल जा चुके हैं। वेस्ट यूपी के कई जिलों में तमंचों की सप्लाई कर रहे थे और लंबे समय से तमंचे बना रहे थे।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि एक सूचना मिली कि शहजाद निवासी भमबाडा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर रूकनपुर ईट भट्टे के पास से अवैध तमंचे लेकर बेचने के लिए आ रहा है। दो तमंचे और साइलेंसर के साथ शहजाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि वह गुफरान उर्फ पप्पू से तमंचे खरीदकर लाया है। अन्य साथियों के साथ यहां से दो सौ मीटर दूर तमंचे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस रूकनपुर में ईट भट्टे से 200 मीटर दूर खेत में पहुंची। यहां अवैध तमंचे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार किए। इनमें शहजाद निवासी भमबाडा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर,
गुफरान उर्फ पप्पू, शहजाद और खालिद निवासी सरधना के अलावा वारिस अली निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर शामिल हैं। इनके पास से छह तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर, एक तमंचा 12 बोर, वेल्डिंग मशीन, पांच हथौडे़, दो ड्रिल मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

--
ढाई से तीन हजार रुपये की कीमत
- पुलिस के मुताबिक यहां बनाए जा रहे अवैध तमंचे ढाई से तीन हजार रुपये के हिसाब से बेचे जा रहे थे। अभी इनसे जुड़े नेटवर्क को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed