फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcomed the foot march of Bhakiyu Sangharsh Morcha

Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा की पैदल यात्रा का किया स्वागत

Sun, 21 Sep 2025 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Welcomed the foot march of Bhakiyu Sangharsh Morcha
दौराला - हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते रुहासा
दौराला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली संसद भवन भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में जा रही पैदल यात्रा का हाईवे पर जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नगली गेट पर जिला अध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली संसद भवन जा रही पैदल यात्रा के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। नवनीत चौहान ने बताया कि मोर्चा किसान मजदूर के अधिकार के लिए यात्रा निकाल रहा है। बताया कि 14 दिन में गन्ने का भुगतान, स्मार्ट मीटर नहीं लगना चाहिए, गन्ना मूल्य वृद्धि, टोल फ्री या रोड टैक्स फ्री की मांग दिल्ली संसद भवन पहुंचने पर रखी जाएगी। बताया कि इस बार गन्ने का 500 रुपये प्रति क्विंटल दाम चाहिए। इसके अलावा रुहासा गांव के सामने केपी जाटव, बॉबी चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान पवन चौहान, शनि प्रताप, सहबा रिजवी, मोहित तोमर, शारिक, शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed