फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcome to New Year 2018 from the fog, temperature reaches 3.2 degrees

घने कोहरे से हुई New Year 2018 की शुरुआत, तापमान 3.2 डिग्री पहुंचा

Mon, 01 Jan 2018 08:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 01 Jan 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
Welcome to New Year 2018 from the fog, temperature reaches 3.2 degrees
घने कोहरे से हुई न्यू ईयर की शुरूआत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में साल के अंतिम दिन जहां घने कोहरे ने असर दिखाया, वहीं नए साल का स्वागत भी शीतलहर और घने कोहरे से हुआ। रविवार दिन भर मौसम सर्द रहा। अधिकतम तापमान भी 3.2 डिग्री गिर गया। रात के पारे में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ। पिछले साल की अपेक्षा साल की अंतिम रात ज्यादा सर्द नहीं रही। 

विज्ञापन

 
शनिवार की देर रात से पड़ना शुरू हुए कोहरे का असर रविवार सुबह 10:30 बजे तक भी रहा। जिसके चलते हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। वहीं, सुबह करीब 11 बजे धूप खिलनी शुरू हुई। लेकिन शीतलहर चलने से ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव से रात में भी ठंड के तेवर और तीखे हो गए। ठंड के असर से अभी राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन


पिछले साल जैसा मौसम
पिछले और इस साल के अंतिम छह दिन मौसम लगभग एक जैसा ही रहा। फर्क इतना है कि 31 दिसंबर 2016 को दिन का तापमान 20.4 डिग्री और रात का तापमान 5.8 डिग्री रहा था जबकि इस 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटी होगी कोहरे की चादर
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नए साल पर कोहरा रहेगा और हवा भी चलेगी। कोहरे की चादर और भी मोटी होगी और सर्दी का दौर बना रहेगा। आगामी तीन-चार दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed