फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcome on the arrival of NCC stars in Meerut

Meerut News: एनसीसी के सितारों का मेरठ आगमन पर स्वागत

Sun, 08 Feb 2026 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Welcome on the arrival of NCC stars in Meerut
राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस में प्रतिभाग कर लौटे एन सी सी कैडेट्स का स्वागत किया गया। (स्त्रोत सोसाय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। राष्ट्रीय गणतंत्र शिविर में प्रतिभाग कर लौटे मेरठ ग्रुप (मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर) के आठ व वर्ष 2024 में गणतंत्र शिविर में प्रतिभाग कर चुकी और वर्तमान में भारतीय नेवी में चयनित कैडेट खुशी का प्रथम मेरठ आगमन पर एक्स एनसीसी कैडेट सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्वागत किया गया।
सभी सितारे कैडेट्स का मेरठ सोहराब गेट डिपो पर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चौधरी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल भाटी, राष्ट्रीय खिलाड़ी मोंटी व निदा, प्रियंका, बुशरा, मानवी द्वारा माल्यार्पण कर व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अनुराग चौधरी ने बताया कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है। गणतंत्र जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व में विशाल उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर लौटे व भारत के समुद्र की प्रहरी के रूप में चयनित मातृ शक्ति का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। सम्मानित होने वाली सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट खुशी पंवार, कैडेट अक्षिता सिंह, कैडेट मनस्वी चौधरी, सीनियर अंडर ऑफिसर अनन्या त्यागी, अंडर ऑफिसर अंश चौधरी, सीनियर अंडर ऑफिसर वंश कुमार, अंडर ऑफिसर विशाल कुमार, अंडर ऑफिसर लवकेश शर्मा, कैडेट खुशीराम ने इस सम्मान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed