फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcome 2024: DJ night will be held in hotel restaurant and wedding hall, people will celebrate New Year

Welcome 2024: होटल रेस्टोरेंट, विवाह मंडप में होगी डीजे नाइट, झूमेंगे-नाचेंगें-गाएंगें, नया साल मनाएंगे

Sun, 31 Dec 2023 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Dec 2023 03:03 PM IST
सार

नव वर्ष के स्वागत के लिए शहरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों और डीजे नाइट का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Welcome 2024: DJ night will be held in hotel restaurant and wedding hall, people will celebrate New Year
NEW YEAR 2024 - फोटो : iStock

विस्तार

आज साल 2023 का आखिरी दिन है। बीते साल की खट्टी-मीठी यादों के साथ हर कोई नया जोश, नई उमंग और नई तरंग के साथ साल 2024 के स्वागत के लिए हाथ फैलाए खड़ा है। कुछ लोग पहाड़ों की ओर कूच कर गए हैं। ज्यादातर ने शहर में ही नए साल का जश्न मनाने का ख्वाब संजो रखा है।

विज्ञापन


इस ख्वाब को अमलीजामा पहनाने के लिए शहर के होटल, रेस्तरां और बैंकेट हाल नायाब ढंग से सज चुके हैं। डीजे नाइट, लाइव बैंड, डांस, गीत, संगीत की स्वर लहरियों पर लोग नाचेंगे और झूमेंगे। इसी बीच टिक-टिक करती घड़ी की सुई जैसे ही 12 की संख्या पर आकर टिकेगी तो लोग गुनगनाएंगे कि नया साल आया है खुशियां मनाओ, नए आसमानों से आंखें मिलाओ। हैप्पी न्यू ईयर गाओ, हैप्पी न्यू ईयर गाओ।

विज्ञापन

कपल डांस के साथ बॉन फायर
शहर में 14 होटल और मंडपों में बड़े आयोजन हो रहे हैं। सेल्फी पाइंट, फ्री कपल फोटो, वेज, नॉन वेज के 100 से अधिक पकवान तैयार किए गए हैं। ब्रेवुरा होटल के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि 16 हजार स्कावयर फीट के क्षेत्र में 1500 स्कावयर फीट की एलईडी लगाई गई हैं। 100 तरह के खाद्य पदार्थ डिस्प्ले में लगाया जाएगा। डीजे सिया केट मनमोहक प्रस्तुति देंगी। होटल और रेस्टोरेंट में बार्बी सजाए जाएंगे। मेहमानों को एक से बढ़कर व्यंजन परोसे जाएंगे।

डीजे नोमिता अपनी प्रस्तुति से करेंगी मंत्रमुग्ध
आज रात ठीक 12 बजे आतिशबाजी के बीच हर कोई नववर्ष का स्वागत करेगा। गढ़ रोड होटल हारमनी के संचालक नवीन अरोड़ा ने बताया कि डीजे नोमिता और डीजे हरीश शर्मा के द्वारा बॉलीवुड व हॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुति दी जाएगी। दिल्ली रोड होटल क्रोम के संचालक गौरव नारंग ने बताया कि गोल्डन ब्लैक थीम पर पार्टी होगी। बैंड नशा मनमोहक प्रस्तुति देगा।
 
विज्ञापन

स्पेशल बारबेक्यू मिलेगा, ओपन बार होंगे
होटल एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि शहर के कई होटलों में पैकेज के साथ कांप्लीमेंट्री डिं्रक्स दी जाएंगी। इसमें कोकटेल, मोकटेल के साथ स्पेशल बार्बी क्यू की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गढ़ रोड, दिल्ली रोड और बाईपास स्थित होटलों में ओपन बार का इंतजाम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed