फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weekly closure will be implemented in Meerut from today, DM issued instructions

यूपी: मेरठ में आज से लागू होगी साप्ताहिक बंदी, डीएम ने जारी किए निर्देश 

Wed, 24 Nov 2021 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Nov 2021 01:58 PM IST
सार

मेरठ शहर में कोरोना के कारण बंदी को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से लागू कर दिया गया है। बुधवार से सभी बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू की जाएगी।  

विज्ञापन
Weekly closure will be implemented in Meerut from today, DM issued instructions
डीएम के. बालाजी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ शहर में बुधवार यानी आज से सभी बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू की जाएगी। डीएम के. बालाजी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना के कारण बंदी को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन


नए आदेश के अनुसार रविवार को केसरगंज मंडी, कमीशन एजेंटों की दुकान, मेहताब के पास दुकान, घंटाघर चौराहा, खेल का सामान बनाने वाले प्रतिष्ठान, हैंडलूम फैक्टरी, कपड़ा, धागे की दुकान, छिपी टैंक, वेस्टर्न रोड, शिव चौक से बच्चा पार्क, सभी शस्त्र विक्रेताओं की दुकानें, कलर डीलर गोला कुंआ, फाइनेंनशियल इंस्टीट्यूट, कामर्शियल टाइपराइटिंग इंस्टीट्यूट और ट्रैक्टर की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: किसानों के धरना समाप्त करने के पक्ष में उतरे खाप चौधरी, बोले-खेतों में जाकर फसलें देखें किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वाणिज्य अधिष्ठापन, पैठ बाजार, बेगमपुल, बाउंड्री रोड, लालकुर्ती, पीएल शर्मा रोड, बुढ़ाना गेट, पूर्वा अहिरान की समस्त दुकानें, कंकरखेड़ा क्षेत्र की दुकानें बंद रहेंगी। बुधवार को बेगमपुल से खूनी पुल तक की समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान और अब्दुल्लापुर बंद रहेगा। 

शनिवार को मेरठ नगर छावनी परिषद् के पावर चलित प्रतिष्ठान, सोतीगंज, दिल्ली रोड, बेगमपुल रोड के मध्य ऑटो पार्ट्स की दुकानें सहित सभी प्रकार के प्रतिष्ठान, बेगमपुल, दिल्ली रोड से टैक्सी स्टैंड, भैसाली ग्राउंड तक दोनों ओर की सभी दुकानें और वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। जली कोठी से खैरनगर चौराहा दोनों ओर की दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान, अनुराग सिनेमा से मलियाना फ्लाईओवर तक और ट्रांसपोर्ट नगर, पुराना बागपत अड्डा, दिल्ली रोड से रिठानी रेलवे क्रांसिंग तक की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed