{"_id":"60c66bad8ebc3e6cca25a74b","slug":"website-opened-spelling-error-can-be-corrected-in-two-days-meerut-news-mrt5426151168","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट खुली, दो दिन सुधार सकेंगे वर्तनी की त्रुटि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट खुली, दो दिन सुधार सकेंगे वर्तनी की त्रुटि
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के नाम की वर्तनी त्रुटि सुधारने का अवसर दिया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर कहा है कि त्रुटि संशोधन के लिए 14 और 15 जून को दो वेबसाइट खुली रहेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने सभी प्रधानाचार्य को पत्र भेजा है। पिछले साल 2020 की परीक्षा में छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता के नाम पहली बार अंग्रेजी व हिंदी में भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराए गए थे। दोनों भाषाओं में नामों को अपलोड कराए जाने से वर्तनी की त्रुटि दूर करने के लिए वेबसाइट खोली जा रही है। संशोधन स्कूल के प्रवेश आवेदन पत्र, छात्र पंजिका के आधार पर किया जा सकेगा। नामों में पूरा परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। हिंदी एवं अंग्रेजी में अपलोड नामों में कोई भिन्नता नहीं होनी चाहिए। ब्यूरो