फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update West UP: When the wind blew, the temperature dropped by 6 degrees in two days

Weather Update West UP: हवा चली तो दो दिन में 6 डिग्री लुढ़का तापमान,अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
सार

वेस्ट यूपी में दो दिन से हवा का रुख बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां दो दिन पहले अप्रैल की गर्मी का अहसास हो रहा था। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को माैसम में बदलाव नजर आया। तेज हवाओं से माैसम में हल्की ठंड का अहसास हुआ।

विज्ञापन
Weather Update West UP: When the wind blew, the temperature dropped by 6 degrees in two days
हिमाचल में फिर बिगड़ सकता है माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन से हवा का रुख बदला और रफ्तार बढ़ी तो दिन के तापमान में छह डिग्री की गिरावट हो गई। दो दिन तक अभी हवा का असर बना रहेगा और तापमान कम रहेगा।
विज्ञापन


तीन दिन पहले दिन का तापमान 38 डिग्री को पार कर गया था, जिस कारण से गर्मी बढ़ गई थी और मौसम बदल गया था। दो दिन से चल रही उत्तर पश्चिमी हवा के चलने से मौसम बदला और दिन का तापमान कम होता चला गया। 
विज्ञापन


दो दिन से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 174 दर्ज किया गया। शहर में गंगानगर 236, जयभीमनगर 133, पल्लवपुरम 154, बेगमपुल 180, दिल्ली रोड 174 दर्ज किया गया। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि दो दिन से चल रही उत्तर पश्चिमी हवा से तापमान गिरा है। दिन में भी मौसम में नमी बढ़ी है और रात में भी मौसम बदला है। दो तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed