फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update West UP: Fog brought life to standstill, vehicles were seen crawling on the highway

Weather Update West UP: कोहरे से थमी जिंदगी, हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन, दोपहर को हल्की धूप से मिली राहत

Fri, 10 Jan 2025 12:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 10 Jan 2025 12:19 PM IST
सार

Weather Update West UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। यहां मेरठ समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर वाहन दिन में भी रेंगते नजर आए।

विज्ञापन
Weather Update West UP: Fog brought life to standstill, vehicles were seen crawling on the highway
मेरठ में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया लेकिन ठंड के तेवर अभी ढीले नहीं हुए। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह से ही घने कोहरे के बीच शहर वासियों को अपने आगोश में ले लिया। सुबह 10 बजे तक भी कोर नहीं जाता जिस कारण से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वहां रहते हुए नजर आए। लाइट जलाकर वाहनों को निकलना पड़ा।

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार ठंड बढ़ रही है तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। सुबह और रात के समय कोहरा इतना ज्यादा है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Murder News: एक साथ उठेंगे 5 जनाजे, हत्यारों ने एक वर्ष की मासूम को भी नहीं बख्शा, चाची ने खोले कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कोहरे में ठिठुरी जिंदगी
शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरा लगातार बढ़ता ही जा रहा था जिस कारण से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। कोहरे और ठंड के बीच जिंदगी ठिठुर सी गई है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा। रात में पाला भी पड़ रहा है। लगातार ठंड अभी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed