Weather Update West UP: कोहरे से थमी जिंदगी, हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन, दोपहर को हल्की धूप से मिली राहत
Weather Update West UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। यहां मेरठ समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर वाहन दिन में भी रेंगते नजर आए।
विस्तार
जनवरी का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया लेकिन ठंड के तेवर अभी ढीले नहीं हुए। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह से ही घने कोहरे के बीच शहर वासियों को अपने आगोश में ले लिया। सुबह 10 बजे तक भी कोर नहीं जाता जिस कारण से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वहां रहते हुए नजर आए। लाइट जलाकर वाहनों को निकलना पड़ा।
पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार ठंड बढ़ रही है तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। सुबह और रात के समय कोहरा इतना ज्यादा है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder News: एक साथ उठेंगे 5 जनाजे, हत्यारों ने एक वर्ष की मासूम को भी नहीं बख्शा, चाची ने खोले कई राज
कोहरे में ठिठुरी जिंदगी
शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरा लगातार बढ़ता ही जा रहा था जिस कारण से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। कोहरे और ठंड के बीच जिंदगी ठिठुर सी गई है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा। रात में पाला भी पड़ रहा है। लगातार ठंड अभी बढ़ती जा रही है।