फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather update UP, record Temperature forty one in western up for the first time in this season

भीषण गर्मी से हाल बेहाल : टूटा रिकाॅर्ड, सीजन में पहली बार 41 के पार पहुंचा पारा, गर्म हवा और उमस ने झुलसाया

Wed, 09 Jun 2021 07:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Jun 2021 07:31 PM IST
सार

भीषण गर्मी के साथ-साथ मेरठ का एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस कारण हवा दूषित होती जा रही है।

विज्ञापन
Weather update UP, record Temperature forty one in western up for the first time in this season
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जून माह के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सीजन में पहली बार दिन व रात के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को दिन का तापमान उछलकर 41 पार पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान 29 पार दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से दिन व रात में गर्मी लोगों को पेरशान कर रही है। बुधवार को दिनभर उमस व चुभन वाली गर्मी ने लोगों को झुलसाए रखा। सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 41 पार पहुंच गया, जिस कारण दिनभर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। वहीं, रात का तापमान भी बढ़कर 29 पार पहुंच गया।
विज्ञापन


जून माह के दूसरे सप्ताह में सीजन में यह पहली बार है जब दिन व रात का तापमान बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम लगातार शुष्क होने के कारण अभी तापमान में ओर उछाल दर्ज किया जायेगा। जिससे प्रचंड गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 39 प्रतिशत दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 50 व न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा छह किमी प्रतिघंट दर्ज की गई। 


एक्यूआई में आई वृद्धि
मेरठ का एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस कारण हवा दूषित होती जा रही है। बुधवार को एक्यूआई स्तर बढ़कर 382 पहुंच गया, जबकि मंगलवार को एक्यूआई का स्तरइ 271 दर्ज किया गया। बागपत का एक्यूआई का स्तर 260, गाजियाबाद 298, मुजफ्फरनगर का 364 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed